आज 02 जून 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे मनोबल बढ़ेगा। मंगल की स्थिति आपको कर्मठ बनाएगी, लेकिन वाणी में सौम्यता बनाए रखना आवश्यक है ताकि कार्यस्थल पर किसी प्रकार की कटुता न आए। व्यापारियों के लिए दिन मध्यम है, कोई डील शाम तक फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन शांति व संतुलन लेकर आया है। राजनीति या प्रशासन से जुड़े जातकों को उच्च स्तर पर सफलता मिल सकती है। धन के लिहाज से दिन लाभकारी है। किसी पुराने अनुबंध से लाभ मिल सकता है। शेयर या प्रॉपर्टी में निवेश सोच-समझकर करें। नौकरीपेशा जातकों को फायदा होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। करियर में लाभ होगा। शिक्षा, प्रतियोगिता व संतान से संबंधित शुभ समाचार आर्थिक रूप से राहत देंगे। कारोबारी जातकों के लिए निवेश सोच-समझकर करें, विशेषकर आईटी, मीडिया व कम्युनिकेशन फील्ड में लाभ है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन ठीक ठाक रहेगा। धन लाभ का योग बन रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, विशेषकर जो लोग विदेश व्यापार, शिक्षा या प्रशासनिक सेवा से जुड़े हैं, उन्हें फायदा होगा। संतान के लिए खर्च बढ़ सकता है, लेकिन वह संतोषजनक होगा। यात्रा फायदेमंद रहेगी और उससे व्यापारिक लाभ मिलने की संभावना है। खुशखबरी मिलेगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपके करियर में शानदार उन्नति के योग बन रहे हैं। नई योजनाएं हाथ में लें, सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग को साझेदारी के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए। आमदनी में स्थिरता आएगी और कुछ जातकों को बोनस या प्रोत्साहन राशि प्राप्त हो सकती है। छात्रों के लिए भी आज का दिन शुभ है।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य दिन रहेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे घर में हर्ष का वातावरण बनेगा। धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मानसिक रूप से दिन अच्छा बीतेगा। शारीरिक रूप से काम की अधिकता रहने से थोड़ी सेहत कमजोर हो सकती है। ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा है। आपको लाभ मिलेगा। सुख और समृद्धि में वृद्धि के योग बने हैं। घर-परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी, और पैसों से जुड़ी कोई पुरानी उलझन सुलझ सकती है। बिजनस में साझेदारियों से लाभ हो सकता है। लेन-देन में बड़ी राहत मिलने की संभावना है, जिससे लिक्विडिटी सुधरेगी। धार्मिक कार्यों में मन प्रसन्न रहेगा। मान सम्मान और धन में वृद्धि होगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन मिलाजुला है। भाग्य साथ दे रहा है। विशेष ध्यान दें। धन का व्यय अधिक रहेगा, विशेष रूप से चिकित्सा या व्यक्तिगत उपयोग में। करियर की दृष्टि से आज का दिन अधिक सक्रियता वाला रहेगा, लेकिन मानसिक थकावट से कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मानसिक शांति मिलेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में लोग भी आपकी सराहना करेंगे। शासन व सत्ता पक्ष से विशेष लाभ की संभावना है। ससुराल पक्ष से धन या सहयोग मिलेगा, जो आर्थिक स्थिति को मज़बूती देगा। करियर में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजनों में भागीदारी से नाम व पहचान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता दिलाएगा। अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षमता बढ़ेगी। व्यवसाय में नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। घूमने का प्लान बनेगा। खुशखबरी मिलेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन समस्याओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी रह सकती है, विशेषकर सिरदर्द, उच्च रक्तचाप या आंखों से संबंधित समस्याएं, आ सकती हैं। सोच-समझकर लें। आर्थिक मामलों में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन पुराने निवेश से कुछ राहत मिलेगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे खर्च बढ़ेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन लाभदायक है। करियर में कई दिनों से चली आ रही अनिश्चितता दूर होगी। धन की स्थिति ठीक रहेगी। लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्राओं में खर्च बढ़ सकता है, लेकिन इससे मानसिक शांति भी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को सरकारी नौकरी में सफलता मिलेगी। कठिन परिश्रम का सुखद फल मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।