Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 03 जून 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन खुशखबरी लेकर आने वाला है। नौकरी पेशा जातकों के करियर में मजबूती की स्थिति बनेगी और सैलरी में भी वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। धन में वृद्धि होगी और निवेश से अच्छा फायदा मिलेगा। 

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है।  आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक व धार्मिक कार्यों में शामिल भी होंगे। परिवार में चल रहे झगड़े को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें, आपको अपने भाई-बहनों से पूरा सुख मिलेगा। एक से अधिक स्रोतों से आय मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। करियर में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना चाहिए, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनस में लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन ठीक ठाक रहेगा। काम की तलाश कर रहे लोगों को आज शुभ समाचार मिलेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें, अन्यथा कोई आपके साथ गलत डील कर सकता है। आपको कोई भी जरूरी काम समय पर पूरा करना होगा, अन्यथा बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। निवेश से अच्छा धन लाभ होगा और जीवन में ज्यादा धन और खुशियां अर्जित करने में कामयाब रहेंगे।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपके करियर में शानदार उन्नति के योग हैं। व्यापारी खूब धन कमाने में सफल होंगे और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई नई उपलब्धि मिल सकती है, जिससे आय में भी वृद्धि होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर आज खरी उतरेगी। आपको आपके परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य दिन रहेगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में आप गति को बनाए रखेंगे और कम प्रयासों में आपको अच्छी सफलता भी मिलेगी। कानूनी मामलों में चल रही समस्या से भी आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। नौकरी पेशा जातकों के आय के साधन बढ़ेंगे और नई नौकरी की तलाश भी पूरी होगी। व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा है। आपको लाभ मिलेगा। अच्छा धन लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं, उसमें कामयाबी मिलेगी और अपना नया मुकाम हासिल कर पाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन मिलाजुला है। भाग्‍य साथ दे रहा है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, अन्यथा समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नयी योजनाएं सफल होंगी। रोजगार मे तरक्की के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। नई संपत्ति व वाहन खरीदना आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को करियर में मेहनत का उचित फल मिलेगा और आमदनी बढ़ने से संतुष्टि मिलेगी। साझेदारी में बिजनस करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा और बिजनस का विस्तार भी कर पाएगे। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसका फायदा आपको पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में मिलेगा। सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा और खास लोगों से आपकी जान पहचान भी बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। निवेश के मामले में आपको सतर्क रहना होगा और किसी के साथ भी धन का लेन देन करने से बचें। आपकी कला और कौशल में निखार लाएगा और किसी भी काम को उत्साह के साथ पूरा करने से मन प्रसन्न रहेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा। सफलता मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन लाभदायक है। आय में वृद्धि होगी। अच्छा धन लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में शामिल होने से मानसिक शांति भी मिलेगी। नौकरी पेशा जातक कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों की योजनाएं पूरी तरह सफल होंगी और किसी अन्य बिजनस में निवेश भी कर सकते हैं।

Exit mobile version