Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 06 जून 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। करियर में उन्नति के संकेत हैं। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जो भविष्य में बड़ा लाभ दिलाएगी। टेक्निकल, ऊर्जा, मैकेनिकल, कंस्ट्रक्शन और डिफेंस से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को टारगेट अचीव करने का अवसर मिलेगा। जो लोग सरकारी सेवा में हैं, उन्हें प्रमोशन या ट्रांसफर की खुशखबरी मिल सकती है। 

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन लाभकारी रहने वाला है। नए प्रॉजेक्ट की शुरुआत के लिए समय उत्तम है। जमीन, मकान या कंस्ट्रक्शन से जुड़ी फर्मों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। बैंकिंग, फाइनेंस और बीमा क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन तेजी और व्यस्तता से भरा रहेगा।  मेहनत रंग लाएगी। सुखद समाचार मिल सकता है। काम की अधिकता के बावजूद समय प्रबंधन अच्छा रहेगा तो सफलता निश्चित है। आपके लिए धन लाभ के योग बने हैं और सम्‍मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन सकारात्मक परिणामों से भरा होगा। अधूरे काम पूरे होंगे। आर्ट, डिजाइनिंग, रिसर्च, कंसल्टेंसी और एजुकेशन क्षेत्र से जुड़े लोग अपने कार्य में रचनात्मकता दिखा पाएंगे। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। आपके लिए करियर में नई संभावनाएं बन रही हैं और आपको हर कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। दिन कई उतार-चढ़ावों से भरा हो सकता है। हालांकि आपकी कार्यकुशलता के कारण कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। धार्मिक या आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी, जिससे मन स्थिर रहेगा। करियर में लाभ मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। आपका दिन सम्‍मान और तरक्‍की से भरा होगा और आपको अचानक से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य दिन रहेगा। दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण हो सकता है। कार्यस्थल पर अनावश्यक बहस से बचें। शाम के समय स्थिति में सुधार होगा। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा है। दिन सौभाग्यशाली है। खुशखबरी मिलेगी। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा और रुकी योजनाएं सफल होंगी। यदि आप बिजनस करते हैं, तो लाभ होगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। आपके धन में वृद्धि होगी और मान सम्‍मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन मिलाजुला है। लाभ होगा और आर्थिक दृष्टिकोण से बड़ा फायदा हो सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों खुशखबरी मिलेगी। भविष्य की योजनाएं बनाना शुरू करें। आपको धन लाभ होगा और कारोबार में आपके लिए धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन अनुकूल है, लेकिन किसी निर्णय से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। व्यापार में बड़ा मुनाफा संभव है। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। खर्चों को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपका दिन सफलता से भरा होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। साझेदारी में चल रहा व्यापार थोड़ा अस्थिर हो सकता है। सतर्कता बरतनी चाहिए। बेहतर होगा कि अगर आप बिजनस करते हैं तो निवेश को बढ़ाने से जुड़ा कोई फैसला अभी न करें, वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है। संभलकर हर कार्य करें। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। धैर्य रखें। मेहनत का सुखद फल मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। नए व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। क्रिएटिव इंडस्ट्री, डिजिटल मार्केटिंग, टेक्नॉलजी या स्टार्टअप्स से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। थोड़ी स्वास्थ्य संबंधी चिंता रह सकती है, इसलिए थकावट से बचें। आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं और कारोबार में आपके लिए उन्‍नति के योग बने हैं और हर कार्य में धन से जुड़ी योजना सफल होगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन उन्नति और लाभ से भरा रहेगा। आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में कहीं से कोई खुशखबरी मिल सकती है। मान सम्‍मान बढ़ेगा। राजनीति में किस्मत चमकेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

Exit mobile version