Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 08 जून 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कमाई के मामले में सतर्कता से काम करना होगा। कारोबार में मंदी के कारण आज आप थोड़े चिंतित भी रहेंगे, लेकिन परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज वाणी पर संयम रखना होगा। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर आप आज नाम और यश हासिल कर सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे, जिससे वरिष्ठ सदस्य भी आपसे खुश रहेंगे। सरकारी कामकाज में आपको सावधानी बरतनी होगी यहां कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। आज आपको अपने किसी मित्र से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यात्रा में जाने का प्लान बनेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आप आज साहसिक निर्णय ले पाएंगे। धैर्य और संयम से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं उनके कार्यक्षेत्र में आज कुछ बदलाव हो सकता है। आपको आज धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन ठीक ठाक रहेगा। आपको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। गलतफहमी की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। सतर्क रहें। आर्थिक मामलों में आपको आज पूर्व में किए परिश्रम और निवेश का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों लाभ मिलेगा । परिवार में खुशियां आएंगी। सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। अचानक लाभ मिलने से आपका मन आनंदित हो जाएगा। निवेश संबंधी कुछ मामलों में आपकी रुचि भी बढ़ेगी, प्रॉपर्टी में निवेश का विचार हो सकता है। आप दान-पुण्य और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको आज परिवार के छोटे सदस्यों से सहयोग और सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य दिन रहेगा। कारोबार में बड़ी सफलता प्राप्‍त होगी। धन लाभ होगा। आज आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। दोस्तों व रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा है। मान सम्मान प्राप्त होगा। लेकिन आपको आज धैर्य से काम लेना होगा और गुस्से पर आपको कंट्रोल करना होगा। नौकरी में आपका प्रभाव और महत्व बढ़ेगा। साथ ही लाभ मिलेगा। किसी करीबी दोस्त के आगमन की आपको खुशी हो सकती है। आपको मन पसंद भोजन का भी आनंद मिलने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन मिलाजुला है। आप अपने परिवार के साथ आज मनोरंजक पल बिताएंगे। बिजनस में आपको आज साझेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा, कोई बड़ी डील भी आपके हाथ लग सकती है। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का भी आज मौका मिलेगा जो फायदेमंद होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। सुखद समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। अचानक यात्रा पर जाने का संयोग आज बन सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आज ना लें नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। नयी योजनाएं सफल होंगी। धन में वृद्धि होगी।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनस करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता और सहयोग मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वाहन सुख भी आज आप प्राप्त करेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। हर कार्य में धन से जुड़ी योजना सफल होगी। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत जातक बड़ा पद या जिम्मेदारी मिलने से प्रसन्न होंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। विवाह के योग बन रहे हैं। मनचाही तरक्की मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत होगी और उन्हें अपने दोस्तों और परिवार का सहयोग भी मिलेगा। आप आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हो सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। नये सदस्य का आगमन होगा। सफलता मिलेगी।

Exit mobile version