Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 17 जून 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन शुभ है और आपके लिए आय के नए स्रोत बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपके लिए धन लाभ के येाग बने हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कारोबार में शाम को कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपकी भागीदारी सामाजिक आयोजनों में बढ़ेगी और कोई नया मित्र बन सकता है। युवा वर्ग के लिए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। भाग्‍य साथ देगा और करियर के मामले में कहीं यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। विदेश से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। किसी लंबे समय से रुका हुआ कार्य अब पूरा हो सकता है। उच्च अधिकारियों से संपर्क और सहयोग मिलेगा, जिससे नौकरी में उन्नति की राह प्रशस्त होगी। भूमि या मकान खरीदने के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी से कुछ विशेष सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन उन कार्यों के लिए अनुकूल है जिनमें कल्पना, शोध या मानसिक कौशल की आवश्यकता हो। आज आप किसी पुराने कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। आकस्मिक धनलाभ या बीमा, विरासत से संबंधित लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक संबंधों में विश्वास बनाए रखें, किसी की बातों में आकर संदेह से बचें। सेहत को लेकर सतर्क रहें। परिवार में खुशियां आएंगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिणाम सकारात्मक मिल सकते हैं। आपको न्यायिक क्षेत्र, लीगल सलाह या सरकारी अनुबंधों से लाभ हो सकता है। वरिष्ठों से मुलाकात में व्यवहार मधुर रखें। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सफलता मिलेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। व्यावसायिक दक्षता का परीक्षण होगा। वित्तीय मामलों में भी दिन व्यस्त रहेगा। कोई पुराना भुगतान अटक सकता है, पर उसकी प्रक्रिया शुरू होगी। अगर जॉब में बदलाव चाहते हैं तो प्रयास करना लाभप्रद रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। नई योजनाएं सफल होंगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। रचनात्मक क्षेत्र जैसे डिजाइनिंग, मीडिया, कंटेंट, एजुकेशन, या आर्ट से जुड़े लोगों को नया अवसर मिल सकता है। किसी पुराने क्लाइंट से दोबारा जुड़ने का संकेत है, जिससे लंबे समय का प्रॉजेक्ट मिल सकता है। प्रबंधन स्तर के लोगों को टीम से सहयोग मिलेगा। स्टार्टअप में हैं तो किसी इन्वेस्टर से मीटिंग या ऑनलाइन पिचिंग का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। जो लोग रियल एस्टेट, आर्किटेक्चर या कंस्ट्रक्शन से जुड़े हैं उनके लिए अच्छा समय है। नए प्रॉजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। बैंकिंग और सरकारी सेवाओं में कार्यरत लोगों को उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। अगर आप किसी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के संकेत मिल रहे हैं। नयी योजनाएं सफल होंगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कोई छोटी यात्रा बिजनस के दृष्टिकोण से लाभप्रद हो सकती है। ऑफिस में आपको नई टीम को संभालने का अवसर मिल सकता है। किसी पुराने सहकर्मी या मित्र से जुड़ी व्यावसायिक योजना आगे बढ़ सकती है। धन में वृद्धि होगी। रोजगार मे तरक्की के योग हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। सफलता मिलेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक क्षेत्र में नए द्वार खुल सकते हैं। व्यापारियों के लिए धन प्राप्ति और लेन-देन में स्थिरता आने के संकेत हैं। वेतनभोगियों को बोनस या अतिरिक्त आय प्राप्त हो सकती है। क्लाइंट मीटिंग्स में आपका प्रभाव मजबूत रहेगा। जॉब बदलने का विचार है तो उस दिशा में कदम बढ़ाना शुभ रहेगा। शिक्षा, लेखन, एडवोकेसी और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों को पदोन्नति या कार्य विस्तार की संभावना बन रही है।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। नई जिम्मेदारियों के साथ-साथ प्रशंसा भी मिलेगी। उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति, प्रशासन और रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। बिजनस में टेक्नोलॉजी या मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े निवेश करने का योग है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आप दूरसंचार, मेडिकल या साइबर सुरक्षा से जुड़े हैं तो दिन अत्यंत लाभप्रद है। कोई पुराना ईमेल, कॉल या कांट्रैक्ट अचानक लाभ दिला सकता है। अगर स्टडी या जॉब के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, लाभ की संभावना बनी रहेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की संभावना बन रही है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो प्रमोशन या बड़ी ज़िम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। धन लाभ होगा। दूर की यात्रा के योग बन रहे हैं।

Exit mobile version