Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 28 जून 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज आपको अचानक ही धन लाभ मिल सकता है। शाम को घर पर मित्र और मेहमानों के आने से चहल पहल का माहौल रहेगा। परिवार के लोग के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन आपका व्यस्तता में बीतेगा। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है लेकिन कोई अच्छी खबर भी आपको मिलेगी। सेहत के मामले में आपको ध्यान रखने की जरूरत है। खानपान पर आप संयम रखें। छात्रों को उनकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। मेहनत का आपको अनुकूल परिणाम मिलेगा। जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। माता का आशीर्वाद और सहयोग भी बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढेगा। जीवनसाथी आपकी हर संभव मदद करेगा। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आज सुखद और आनंददायक रहेगा। आज निर्णय बहुत ही सोच समझकर लें। विद्यार्थियों की कला और खेल के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी, आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। शोध कार्य में लगे जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने दोस्तों अथवा परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन आज अच्छा बीतेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज संयम और संतुलन से काम करना होगा। जल्दबाजी में किसी तरह का फैसला करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। व्यापार में आपको आज भाग्य लाभ दिलाएगा। आपकी कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। आज का दिन आपका सुखद बीतेगा। शाम के समय व्यापार में धन लाभ का अच्छा योग बनेगा। आपका रुका हुआ काम फिर से आगे बढ़ेगा। आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा, जिससे आपके मन में आनंद की अनुभूति होगी। कारोबार से जुड़े जातकों को आज विशेष लाभ मिलेगा। संतान की सफलता की खबर से मन प्रसन्न होगा। परिवार में आज कोई शुभ कार्य हो सकता है। किसी सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में मेहनत और साहस से आज आप सफलता और सम्मान पाएंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में आज आपको लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। आपकी चली आ रही किसी समस्या का भी आज समाधान होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। सेहत को लेकर आपकी चिंता बनी रह सकती है। छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। संतान की ओर से आपको सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। तरक्‍की के योग बने हैं। जोखिम वाले काम से बचना चाहिए। नौकरी में बदलाव के लिए अथवा नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आर्थिक मामलों सतर्क रहना होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में नए संपर्क बनेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन लाभ और तरक्‍की से भरा होगा। आज काफी समय से रुका हुआ आपका काम पूरा हो सकता है। घर में किसी मेहमान या मित्र का आगमन हो सकता है। क्रोध और वाणी पर आपको कंट्रोल रखना चाहिए। व्यापार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। प्यार में घनिष्ठता आएगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में कामयाबी से आपको आज खुशी मिलेगी। सरकारी नौकरी में सफलता मिलेगी।  दोस्तों से सहयोग मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

Exit mobile version