Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 29 जून 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज रचनात्मक कार्यों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। संतान के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल हो सकता है, विवाह की बात तय हो सकती है। शाम का समय परिवार के साथ सुख में बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का आर्थिक सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। छात्रों को शिक्षकों से मार्गदर्शन मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सुख प्राप्त होगा। छात्रों को उनकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। परिवार व रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। दिन आज व्यस्तता में बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगा। आपको आज परिवार में वरिष्ठ लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके सितारे बताते हैं कि अगर आपने किसी को ऋण या उधार दिया है तो आपको अपना खोया हुआ धन वापस मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आज सुखद बीतेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से आपका फंसा हुआ धन आज आपको मिल सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन आज अच्छा बीतेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। काम सहजता से पूरा हो पाएगा। आपको आज वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी को आप आज कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। नई योजनाएं सफल होंगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। आपको नौकरी और कारोबार में सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको उनसे बातचीत करते समय वाणी में विनम्रता बनाए रखें। शाम के समय किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न नजर आएंगे। छात्रों की शिक्षा में चल रही दिक्कते खत्म होंगी। धन प्राप्ति का लाभ मिलता नजर आ रहा है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलता दिख रहा है। घर के पुराने अटके कार्यों को करने के लिए आज का दिन शुभ है, इसलिए अपने काम में तेजी लाएं। आपके घर में आज कुछ सकारात्मक बदलाव भी दिखेंगे। आर्थिक मामलों में किए प्रयास सफल रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। भाग्य का साथ मिलेगा। आज आप सभी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, जिससे हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको आज किसी सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपको आज सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। आज का दिन आप कुछ खरीदारी करने में बिता सकते हैं। लेकिन धन खर्च का भी ध्यान रखें। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। रोजगार के द्वार खुलेंगे। व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। मन‌ थोड़ा चिंतित रहेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। लापरवाही न करें।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। तरक्‍की के योग बने हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में नए संपर्क बनेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। पिता की सलाह से आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। कारोबारियों के लिए आज दिन अधिक अनुकूल है। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन लाभ और तरक्‍की से भरा होगा। आज आज राजनीति और सामाजिक कार्य में सक्रिय रह सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी, इस मामले में कुछ धन भी खर्च होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। सफलता मिलेगी। घूमने का प्लान बनेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। आज शाम के समय आप किसी मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में आज सावधानी बरतनी होगी। धन लाभ होगा। दोस्तों व रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। परिवार से सुखद समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

Exit mobile version