आज 01 जुलाई 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। छात्रों को अपने ज्ञान को और बढ़ाने की जरूरत है। नौकरी और व्यवसाय में कड़वाहट को मधुरता में बदलने की कला आज आपको सीखनी होगी, जिससे आपके काम बनते नजर आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन शुभ रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफलता की ओर बढ़ेंगे। नौकरी में आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों से अधिकारी प्रसन्न होंगे और पद व प्रतिष्ठा मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग पूरे दिन मिलेगा, जिससे मन में प्रेम की भावना रहेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। आज के दिन आपको सावधान रहना होगा। पारिवारिक बिजनस में आज पिताजी की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी, जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। अगर संतान ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो उसमें सफलता मिलेगी, जिससे प्रसन्नता का अनुभव होगा। शुभ कार्य में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आज सुखद बीतेगा। आजीविका के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी। व्यापार के लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और समाज में आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। वाणी की कोमलता के कारण आज आपको नौकरी और व्यवसाय में विशेष सम्मान मिलेगा। जिससे आपके शत्रुओं को कष्ट होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। दिन शुभ रहेगा। किसी सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रम पर धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। दिन लाभकारी रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, इससे आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ती हुई नजर आएंगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में रहेगा और कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। भाई की सलाह पारिवारिक बिजनस के लिए उपयोगी साबित होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नई योजनाएं सफल होंगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपको आज सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक बिजनस में भी आपको कहीं से अटका हुआ पैसा मिल सकता है, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी पेशा जातकों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। तरक्की के योग बने हैं। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलती नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन लाभ और तरक्की से भरा होगा। व्यापार की दिशा में किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे। सतर्क रहें और किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें। आज आपके स्वास्थ्य और प्रसन्नता में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज ना करें और उनका ध्यान रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। विवाह के योग बन रहे हैं।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर धर्मार्थ कार्यों पर कुछ खर्चा हो सकता है। दोस्तों व रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। परिवार से सुखद समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। घूमने का प्लान बनेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।