आज 03 जुलाई 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। धर्म अध्यात्म में रुचि लेगे। साथ ही आज आप दूसरों की मदद के लिए भी आगे आएंगे। वैसे कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर फोकस करेंगे और समय पर काम को पूरा कर पाएंगेो। वैसे आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। सतर्क रहें।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन सुखद रहेगा। आप अपने काम में आज सफलता प्राप्त कर पाएंगे। कोई उत्साहजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे थे तो वह भी आज दूर हो जाएगी। आज आपके घर किसी मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन उन्नतिदायक रहेगा। आपको कोई नई संपत्ति मिलने के योग नजर आ रहे हैं, लेकिन आपको उसके चल-अचल पहलुओं के बारे में पूरी जानकारी लेने की जरूरत है। कार्यस्थल पर अधिकारी आपका कार्यभार बढ़ा सकते हैं, जिससे आप व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन भाग्य की मेहरबानी से अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको परिवार के किसी सदस्य के करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज का दिन मिश्रित परिणाम प्रदान करने वाला रहेगा। आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए और उनमें बदलाव करने का प्रयास करना चाहिए। आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। काम की अधिकता के कारण आपको थकान महसूस हो सकती है। आज आप प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएगे।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन खुशियों भरा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका खूब मन लगेगा। आज आपको परिवार में चल रही किसी भी समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आपसी सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें, वैसे किसी का अप्रत्याशित व्यवहार विचलित करेगा। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो आज वह पैसा वापस मिलने से आपको खुशी होगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग और सानिध्य से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन मौसम की प्रतिकूल प्रकृति आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। आपको आज सेहत का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। वैसे आपको आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन शुभ फलदायी होगा। आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी,जिनसे आपको आपको भविष्य में लाभ का संयोग बनेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन सुख साधनों में वृद्धि का संयोग बना रहा है। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। सेहत के मामले में आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है। रुचिकर भोजन आज प्राप्त होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। राजनीति में किस्मत चमक सकती है। घूमने का प्लान बनेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। पारिवारिक जीवन मे आपको आज निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आप किसी दोस्त के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पिता और पिता पक्ष से आपको आज लाभ प्राप्त हो सकेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आपको आज अपने काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको आज मिल सकती है। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेग। नई योजनाएं सफल होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। आप आज किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।