Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 04 जुलाई 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज समय अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातक ज्यादा परफेक्शन ढूंढ़ने के चक्कर में कामकाज को समय सीमा में पूरा नहीं कर पाएंगे। जरूरत से ज्यादा सोच विचार करने की वजह से भ्रम की स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। पहनावे व रहन-सहन को बेहतर बनाने के लिए ब्यूटी प्रॉडक्ट्स पर धन खर्च होने की संभावना है। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों की नकारात्मक सोच उन्हें परेशान कर सकती है। आपके गलत फैसलों की वजह से स्थितियों को सुधारने में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। कमाई तो ठीक-ठाक होगी, परंतु धन बर्बाद होने की वजह से सेविंग नहीं हो पाएगी। परिवार में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातक अपनी कामयाबी के गूढ़ रहस्य को दूसरों से शेयर करें, यह आपके लिए भी कुछ नया सीखने का अवसर प्रदान करेगा। सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे। अंतर मन की आवाज सही फैसले लेने में मददगार रहेगी। सरकारी अनुमोदन प्राप्त हो सकता है। कमाई अच्छी होगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के व्यापारी वर्ग के लिए धन समृद्धि बढ़ाने वाला समय रहेगा। व्यवसायिक तरक्की के लिए लोगों से बातचीत करने से लाभ होगा। शब्दों के सही प्रयोग से उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर पाएंगे। एक से ज्यादा काम आज आपको पूरे करने पड़ सकते हैं।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों को ध्यानपूर्वक अपने कार्यों को करना चाहिए, छोटी मोटी गलतियां आपके काम में हो सकती हैं। जिसका फायदा आपके विरोधी उठाकर आपके विरुद्ध कार्यवाही कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है, परंतु बहुत ज्यादा धन खर्च करना आगे जाकर आपको मुश्किल में डाल सकता है।

तुला (LIBRA) : आज का दिन फायदा लेकर आया है। समय के साथ महत्वपूर्ण काम पूरे हो जायेंगे। अगर आप प्लान बनाकर काम करेंगे तो बिजनेस में सफलता जरुर मिलेगी। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी मुलाकात हो सकती है। कहीं घूमने फिरने का प्लान बन सकता है। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं आज उन्हें कहीं कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे। लेकिन कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है। 

वृश्चिक (SCORPIO) : आज किसी बात को लेकर मन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने कार्यस्थल पर मुद्दों के बारे में स्पष्ट और उचित निर्णय लेने में सक्षम होंगे। इस राशि के छात्रों को आज किसी अनुभवी से अच्छी सलाह मिलेगी। आज कोई ऐसे व्यक्ति के साथ संपर्क होगा जो आपके भविष्य के लिए बहुत प्रभावशाली साबित होगा। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामले से राहत मिलेगी। लवमेट आज एक दूसरे को गिफ्ट दे सकते हैं, जल्द विवाह के योग बनेगे।

धनु (SAGITTARIUS) : आज आपका आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा रहेगा। व्यापार में अचानक हुए धन लाभ से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। इस राशि के छात्र आज अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। जो इंजीनीयर है आज उन्हें किसी बड़ी कम्पनी से जॉब का ऑफर मिलेगा साथ ही पुरानी कम्पनी में एकस्ट्रा इनकम का ऑफर भी मिल सकता है। दुश्मन और रोग आज आपसे पस्त रहेगें। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा।

​ मकर (CAPRICORN) : आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप दवाई या सौन्दर्य प्रसाधन उद्योग में निवेश करेंगे तो काफी फायदेमंद साबित होगा। ये बहुत जरुरी है की आप अपने निवेश करने से पहले उसे दोबारा परखें और जरुरी हो तो उसमें बदलाव जरुर लायें। आज आपकी सोच साकारात्मक बनी रहेगी। अपनी वाणी पर संयम बनायें रखे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। 

कुम्भ (AQUARIUS) : आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। कारोबार में आ रही समस्या से आपका तनाव बढ़ सकता है। अच्छा होगा आज अपने कामों की सूचि पहले बनाकर काम करें तो फायदा होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : मीन राशि के जातक सोशल मीडिया का सही उपयोग कर अपने काम को विस्तार दे सकते हैं। विज्ञापन करने से लाभ होगा। पेपर वर्क पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है। आपका हुनर आप की वित्तीय स्थिति सुधारने में मददगार रहेगा। छोटी यात्रा अटके काम पूरे करने में सहायक बनेगी। वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

Exit mobile version