Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 09 जुलाई 2025 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भूमि पूजन में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर पदोन्नति या सम्मान का आधार बनेंगी। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो योजना बनाएं लेकिन खरीदारी न करें। आर्थिक स्थिति स्थिर है, धार्मिक कार्य या परिवार से संबंधित खर्च सामने आ सकते हैं। निवेश को लेकर सोच-समझकर निर्णय लें। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोग किसी विशेष नौकरी या प्रेजेंटेशन में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं जिससे उनकी प्रतिष्ठा बढ़ जाती है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं, खासकर अगर आप सरकारी उद्यम, निर्माण कार्य या लोहा, कपड़ा आदि के व्यवसाय में हैं। नया कोई भी निवेश करने से बचत, समय अभी पूरी तरह से अनुकूल नहीं है। खर्च पर नियंत्रण रखें। आय में वृद्धि होगी और बचत करने में भी सफलता मिलेगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। किस्मत साथ दे रही है। आप अपने काम को लेकर रुचि लेंगे और अपनी निर्णय क्षमता के दम पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं जो उनके अनुभव में वृद्धि करती हैं। किसी भी पुराने स्टॉक से लाभ मिल सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना से आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना बन रही है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन उन्नति और सफलता से भरा रहेगा। धन के मामले में भाग्य साथ दे रहा है। नौकरी मे नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। घूमने का प्लान बनेगा। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। करियर में कोई बड़ा बदलाव होगा। धन के मामले में भाग्‍य साथ दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए साझेदारी में किया गया कार्य लाभ देगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन इसके साथ ही खर्च भी अधिक होंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। भाग्‍य साथ दे रहा है। आप अपनी सूझबूझ और अनुशासन के दम पर अपने करियर में अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम की तारीफ मिलेगी। व्यवसाय में रुके हुए मामलों में गति आ सकती है। आर्थिक लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। पैसों की स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है, खर्च बढ़ेंगे और आमदनी स्थिर रह सकती है। फिलहाल किसी भी तरह के निवेश से बचें, खासकर क्रिप्टो, शेयर या कोई जल्दी लाभ देने वाली स्कीम से। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन कारोबार और कामकाज के लिए बेहद सकारात्मक रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी और किसी बड़े अधिकारी से तारीफ मिल सकती है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। करियर में उन्नति और आर्थिक वृद्धि के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर या सरकारी काम मिल सकता है। आपका दिन तरक्‍की से भरा होने की उम्‍मीद है।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दिन सफलता और तरक्‍की से भरा होने के योग हैं। मकर राशि वालों को काम के सिलसिले में अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में आपके कार्यों की सराहना होगी और प्रमोशन की संभावना भी बन सकती है। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। किसी कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में राहत मिल सकती है। आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है, दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। करियर में मेहनत ज्यादा और परिणाम थोड़े कम हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। कहीं से रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। घूमने का प्लान बनेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दिन नए अवसरों से भरा होगा। मीन राशि वालों के लिए नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में पूंजी लगाना लाभदायक रहेगा। आज आप कोई नई आर्थिक योजना शुरू कर सकते हैं जो भविष्य में अच्छा लाभ देगी। निवेश के लिए समय उत्तम है। आपको धन सम्‍मान के मामले में लाभ होगा। धन में वृद्धि के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

Exit mobile version