Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 12 जुलाई 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपके मन में किसी काम को लेकर संशय चल रहा है, तो उस काम में बिल्कुल आगे न बढ़े, इसलिए आपको वाहनों का प्रयोग भी थोड़ा सा ध्यान रखकर करना होगा। किसी पुरानी बीमारी के  उभरने की संभावना है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक रिश्तों को आप अहमियत दें, नहीं तो दूरी आने की संभावना है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको किसी नए काम में थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य साथ दे रहा है। दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परिवार में सदस्यों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। छोटे बच्चों के लिए आप कुछ खाने पीने की चीज लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपको अपने वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें। आपको मित्र के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर यदि मन परेशान चल रहा था, तो आपकी वह समस्या भी काफी हद तक दूर होती दिख रही है। अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। महिलाओं को सफलता मिलेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी के बहकावे में आकर कोई काम ना करें। धन को लेकर आप योजना बनाकर आप आगे बढ़ें। आपको एक से अधिक स्रोतों से इनकम हो सकती है।धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपको किसी के साथ पार्टनरशिप में काम करने का मौका मिले, तो आप उसमें किसी एक्सपर्ट की राय लेकर ही आगे बढ़े। आप अपने घर व बाहर के कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको काम को लेकर भाग दौड़ बनी रहेगी। आपको काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना होगा। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। सेहत में चल रही समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए आपको कुछ समय निकालना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। व्यवसाय में आपको कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा, जिसे आपको पकड़ने की आवश्यकता है और आप  परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर बहसबाजी में न पड़े। यदि कानून से संबंधित कोई फैसला आपको समस्या दे रहा है, तो उसमें आपको थोड़ा धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है।  मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। दिन अनुकूल है। धन लाभ होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।मान सम्मान में वृद्धि होगी।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दिन सफलता और तरक्‍की से भरा होने के योग हैं। सामाजिक कामों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। कारोबार में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी बड़े निवेश को थोड़ा सोच समझकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आप अपने व्यवहार व वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आपको बड़े बुजुर्गों का पूरा साथ मिलेगा। आप परिवार में लोगों के हित को लेकर फैसला लेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दिन भाग्य का साथ दे रहा है। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बजट पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी जिम्मेदारियां को पूरी तरह निभाने की कोशिश करेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। रूका धन मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

Exit mobile version