Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 28 जुलाई 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर व्यापार में आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे थे तो अब उनसे भी छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में काफी संघर्ष के बाद आपको हर परेशानी को दूर करने का समाधान मिल सकता है। व्यापार के मामले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो लाभकारी सिद्ध होगी। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं, नौकरी करने वाले अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत में लगे रह सकते हैं। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की योजना बनाई जा सकती है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन तेजी से आगे बढ़ने वाला होगा। व्यापार में अप्रत्याशित उन्नति प्राप्त हो सकती है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। आपको खुद की नजर अपनी उपलब्धियों पर लगाने से बचाना होगा। साथ ही, कार्यक्षेत्र में प्रगति की स्थायी रखने के लिए भी आपको मेहनत करनी होगी। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन मिले जुले परिणाम देने वाला हो सकता है। व्यापार के मामले में कामकाज सामान्य गति से चलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, अन्यथा आगे परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल में लाभ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर अस्थिरता के चलते मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सोच-समझकर फैसले लें। नौकरी और व्यापार के मामले में स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार के मामले में आपको कामकाज को लेकर ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन इसके परिणाम आपको लाभ दिलाने वाले होंगे। कार्यक्षेत्र में आप हर काम उत्साहपूर्वक करेंगे। इससे तनाव भी थोड़ा कम होगा। व्यवसाय में कुछ समय बाद आपको अभी से भी अच्छा कोई लाभ या प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकता है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी बात को लेकर बेवजह परेशान रह सकते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में कोई भी फैसला सोच-समझकर करें और जल्दबाजी में कोई काम न करें। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। व्यापार में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। धन लाभ होगा। कोई नई योजना सफलता दिला सकती है। पुरानी समस्याओं से भी अब आपको छुटकारा मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बना रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन उत्तम रहने वाला है। व्यापार के मामले में किसी नए संपर्क से लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। पहले किसी काम की गई कड़ी मेहनत अब आपको अच्छे परिणाम दे सकती है। अगर आपकी पैसा कहीं फंसा हुआ है तो कुछ कठिनाई के बाद आपको वह प्राप्त हो जाएगा। जीवन में उन्नति मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जो लोग क्रय-विक्रय का व्यवसाय करते हैं उन्हें लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही, आपको दिनभर व्यापार से जुड़े कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। लेकिन आपके अनावश्यक मामलों से दूर रहना होगा, अन्यथा मुश्किल खड़ी हो सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। लाभ उठाने के कई शुभ अवसर पूरे दिन प्राप्त होंगे। अगर आप नया काम शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो उसमें भी कदम आगे बढ़ा सकते हैं। व्यापार के मामले में यात्रा के योग बन रहे हैं। समय का सही उपयोग करने से आपको कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सफलता प्राप्त हो सकती है। आपके लिए उन्नति के कई मार्ग खुल सकते हैं। लेकिन आपको इन अवसरों को पहचानना होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। अध्ययन व अध्यात्म में आप ज्यादा समय निकाल सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

Exit mobile version