Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 05 अगस्त 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आज आर्थिक मामलों में सोच समझकर फैसला लेना होगा। अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो उसे नजरअंदाज न करें नहीं तो यह आगे चलकर आपकी समस्या बढ सकती है। आपको आज किसी वजह से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दोस्तों से सहयोग मिलरेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपको आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा। किसी मित्र से कुछ समस्याएं थीं तो वे दूर होंगी, रिश्ते में सुधार होगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे है तो आज आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है, वाहन सुख मिलने का संयोग बना हुआ है। आपके धन में वृद्धि होने से आपको आज खुशी होगी। लोगों को अधिक विश्वास करने से बचें।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज अपनी आर्थिक स्थिति को व्यवस्थित रखने के लिए आपको आज बजट बनाकर काम करना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलता नजर आ रहा है। आपको आज भाइयों की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। धार्मिक और सामाजिक काम में आप आज भाग ले सकते हैं।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपको आज कामकाज और पारिवारिक जीवन में उन्नति और खुशी मिलेगी। सितारे कहते हैं कि, आपके किसी काम में रुकावट आ रही थी तो आप उनमें आगे बढ़ेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन भाग्यशाली रहने वाला है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डील करने जा रहे हैं तो आज इसमें आपको लाभ मिल सकता है फिर भी सभी पक्षों की जांच कर लेना बेहतर होगा। आपका कोई करीबी आपके घर आ सकता है, जिससे चहल-पहल की स्थिति रहेगी। आप कोई नया कार्य करने के लिए उत्साहित रहेंगे। माता पिता से आपको आज सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। अगर आप अपने करियर को लेकर किसी समस्या से जूझ रहे थे तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। कारोबार में आज आपकी कमाई बढेगी। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आज सफलता मिल सकती है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आज प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। आपको कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता हो सकती है। किसी निकट संबंधी से आपको आज सहयोग भी मिलेगा। आप आज लव लाइफ में रोमांटिक समय बिता पाएंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपका कोई जरूरी काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको आज सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा, किसी की बातों में आकर कोई भी आर्थिक फैसला लेना हानिकारक हो सकता है। सभी पक्षों को समझकर ही कोई फैसला लें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक सदस्य से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वैसे आज आपको लेन-देन से जुड़े मामलों में सतर्क और सावधान रहना होगा। आपके सितारे कहते हैं कि आज आप अपनी वाणी कुशलता और व्यवहार से अपना काम निकलवाने में सफल रहेगे।विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी‌। धन लाभ होगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। नई योजना बनेगी। आपका कोई काम बनते-बनते अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वैसे जो नौकरी की तलाश में हैं, उनकी इच्छा आज पूरी हो सकती है। बिजनेस मे आप आज लाभ पाने के लिए किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं इसका आपको आज फायदा मिल सकता है।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आपको आज सरकारी काम में सफलता मिल पाएगी। आपको आज वरिष्ठजनों से सम्मान और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आपको कुछ समस्या हो सकती है। खान पान पर आपको आज ध्यान देना होगा, पेट से संबंधित कुछ समस्या होने की आशंका है। सेहतमंद खाना खाएं।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। साथ ही आज भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा। कार्यस्थल पर आप अपनी योजना और कार्यकुशलता का फायदा उठाएंगे। दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

Exit mobile version