Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 26 दिसंबर 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन उत्साहवर्धक और सुखद रहेगा। आर्थिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आज के दिन जो लोग वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं उनको अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ योजनाओं में आपको बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आज शाम कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी लेकिन आज आपके खर्चों में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के प्रभाव और सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन उत्तम रहेगा। दिन मान सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आज के दिन आपको खानपान पर संयम रखना होगा। आज के दिन भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। सुख-साधनों में वृद्धि देखने को मिलेगा। आय में इजाफा होगा लेकिन इसी के साथ आपके खर्चों में भी इजाफा देखने को मिलेगा। आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं, जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आपके पुराने काम पूरे होंगे जिससे आपको राहत मिलेगी। साथ ही आपको कई तरह के सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी अच्छी तरह के निभाना होगा। संतान की ओर से कोई अच्छी और खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। आज के दिन आपको अपनी सेहत से संबंधी चीजों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आज के दिन आपके कुछ काम पूरे होंगे, वहीं कुछ काम अधूरे होंगे। धैर्य और संयम के साथ आपको किसी नए काम में आपको हाथ डालने होंगे। आज के दिन आपको आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा।‌ घर-परिवार में लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनको आज के दिन कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। आज का दिन जोश, उत्साह और आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा। आपके प्रभाव और मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगा। आज के दिन आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज के दिन जीवन साथी संग किसी योजना पर चर्चा कर सकते हैं और उसको जमीन पर उतार सकते हैं। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं आज के दिन काम के सिलसिले में लंबी यात्रा में जा सकते हैं। आज के दिन आपकी अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आज के दिन आप धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन‌ प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आय के नए-नए साधनों का विकास होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। जो लोग बिजनेस आदि करते हैं उनको आज के दिन अच्छी कमाई के मौके मिल सकते हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। शिक्षा के मामलों में आज छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। धैर्य रखें। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज कुछ मामलों में संभलकर रहना होगा। आज के दिन आपको काम के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज के दिन आपको एक से अधिक स्त्रोतों से लाभ प्राप्ति के मौके मिल सकते हैं। आप अपनी बुद्धि और वाणी की कुशलता का अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार और दोस्तों का अच्छा साथ आज के दिन आपको मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। आज के दिन किसी पुराने निवेश से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आय में अच्छी ग्रोथ होगी। नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। एक साथ कई जगहों पर अच्छे ऑफर सुनने को मिल सकते हैं। जो लोग किसी तरह के प्रॉपर्टी के कामों से जुड़े हुए हैं उनको आज कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा बहुत ही अच्छा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज के दिन आपके खर्चों में वृद्धि के योग हैं। जिससे आपके सामने धन संबंधी परेशानियों में बढ़ोतरी हो सकती है। आज के दिन आपको अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपकी कुछ योजनाएं आगे लिए टल सकती है। आपको भावनाओं में बहकर किसी भी तरह के निर्णय लेने से आपको बचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आपको अनचाहे खर्चों का सामना करना होगा। आज के दिन आपको किसी भी मामले में भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे, जिससे आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि देखने को मिलेगी। आज के दिन आपको किसी दूसरे की मदद में आना होगा जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज के दिन आपको संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में लाभ मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज का दिन बहुत ही शुभ और लाभ से भरा हुआ होगा। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। आपकी इच्छाओं की आज पूर्ति होगी‌। कारोबार में अच्छी कमाई के मौके मिलेंगे। जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत है आज उनको एक साथ कई तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। अतिरिक्त लाभ के मौके मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। विवाह के योग बन रहे हैं।

Exit mobile version