Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 28 दिसंबर 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भाग्य का भरपूर साथ भी मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है। आज व्यापार में भी प्रगति देखने को मिलेगी। इससे आप प्रसन्न रहेंगे और आपका दिन अच्छा बीतेगा। वैवाहिक जीवन भी आज आनन्द दायक दिख रहा है। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। घूमने फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। दिन आश्चर्य और मन को संतोष का देने वाला रहेगा। इस दौरान लंबे समय से इंतजार कर रहे किसी शुभ समाचार को सुनकर मन प्रसन्न हो जाएगा। वही, रात का समय घर-परिवार के लोगों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। इसका प्रभाव आपके स्वभाव, कार्यक्षेत्र और मानसिक स्थिति पर दिखाई देगा। आज जो भी काम आप करेंगे सरलता बनते चले जाएंगे। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे वैधानिक दस्तावेजों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दिन अत्यंत शुभ फल देने वाला संयोग बना रहे हैं। इसके प्रभाव से आपके किए गए प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना प्रबल रहती है। वहीं, आपके पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। बच्चे खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। दूसरों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा। शाम के समय में किसी विद्वान व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। आपको सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी, मान-सम्मान में वृद्धि होगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान नई खोजों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। इससे आपके अंदर नई आशाओं का संचार होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा। काम का भार भी आज कुछ ज्यादा देखने को मिलेगा। घर में भी वातावरण हल्का फुल्का बना रहेगा। आपके सभी काम खुशी-खुशी बनते जाएंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। किसी भी मामले में जल्दबाजी में लिया फैसला नुकसान का कारण बन सकता है। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यावसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी। आगे चलकर उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। छात्रों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। राजनीतिक सहयोग से सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। हालांकि, इस दौरान वाणी पर संयम रखना आपके लिए जरूरी होगा। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा में सावधान रहें। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ दिन शुभ समाचार लेकर आया है। आज आपको कोई उपहार या सम्मान मिल सकता है। कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात् धन लाभ होने के योग बनते दिख रहे हैं। रोजी-रोजगार की दिशा में भी आपको अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक अनचाही यात्रा का योग है। यह यात्रा आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन संतान पक्ष से हर्ष और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति के संकेत दे रहा है। अपनी उत्तम कार्यशैली व विनम्र स्वभाव का आज भी आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल रहेंगे। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। नये‌ लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज सुबह से ही आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्था में व्यस्त रहेंगे। पिता व उच्चाधिकारियों से शाबाशी मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि देर तक जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।

Exit mobile version