आज 02 दिसंबर 2026 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। कई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में विजय, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन आर्थिक मामलों के लिहाज बहुत ही अनुकूल रहेगा। दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आयेंगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म अध्यात्म के मामले पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। ज़मीन जायदाद के मामले में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति के रूप में आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। नई योजनाएं सफल होंगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठायें तो बड़ा लाभ होने की आशा है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। संतान की ओर से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा। दोस्तों व रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज का दिन सुखद और लाभदायक रहेगा। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचायेगा। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। नई योजनाएं सफल होंगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। खानपान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी।