आज 05 दिसंबर 2026 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन अच्छा और सुकून भरा होगा। आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन प्राप्त के अच्छे मौके बनेंगे। आज के दिन आपको लोगों की मदद करने में आगे आएंगे। लेन-देन के मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। आज के दिन आपकी आर्थिक गतिविधियां तेज रहेगी। आज के दिन आपको वाहन आदि चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। सेहत संबंधी समस्याओं पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपको कम प्रयासों में अच्छी सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरीपेशा हैं आज के दिन उनको नौकरी में बेहतर अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन भागदौड़ और मेहनत से भरा हुआ होगा। आज के दिन आपको सबसे पहले जरूरी काम को निपटाना होगा। कहीं से अचानक धन प्राप्ति के अच्छे संकेत हैं। आर्थिक गतिविधियों में इजाफा होगा जिससे आपके बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिलेगा। आज के दिन आपको अपने खानपान पर नियंत्रण रखना होगा। आज के दिन आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद करने में आगे आएंगे जिससे उनकी कई दिनों की समस्याएं दूर होंगी। सेहत में पहले के मुकाबले आज बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। अचानक से लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। धन संबंध दिक्कतें रह सकती है। आज के दिन आपको किसी दूसरे को धन उधार देने से बचें। आज के दिन आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखना होगा। कोई अच्छी डील हासिल करने में कामयाबी मिलेगी। सेहत में सुधार दिखाई देगा। आपको संतुलित आहार लेने पर ध्यान देना होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। जो लोग बेरोजगार आज के दिन उनको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। आज के दिन सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा नहीं तो शुगर और बीपी बढ़ सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। आय में इजाफा होगा जिससे आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। नौकरी में आपके प्रभाव और मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। आज के दिन आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी होगी जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। किसी तरह के कानूनी प्रक्रिया में शामिल हैं उनके लिए दिन अनुकूल रहेगा। अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इसके अलावा धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र और घर दोनों ही जगहों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे दिन व्यस्तताओं से भरा हुआ होगा। कामकाज के सिलसिले में आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसके चलते आपको राजनीतिक और सामाजिक जीवन दोनों ही जगहों पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज के दिन आपको वाहन और सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज किसी तरह की पुरानी परेशानियों से निजात मिलेगी। जिससे आपको मन प्रसन्न और हल्का होगा। आज के दिन अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज के दिन आपको अटका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। आपके घर में किसी तरह का शुभ और मांगलिक काम पूरा हो सकता है। मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको कुछ कानूनी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ सकता है जिससे भागदौड़ लगी रहेगी। आज के दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आय के अतिरिक्त स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में अच्छी ग्रोथ बढ़ेगी और अप्रत्याशित लाभ होगा। भविष्य की योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दिन सुख-सुविधाओं और भोगविलास से भरा हुआ होगा। जो लोग किसी तरह के कारोबार से जुड़े हुए हैं आज के दिन उनको अच्छा और बड़ा मुनाफा हासिल हो सकता है। संतान की तरफ से आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती हधार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे और इसका भरपूर सुख प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज के दिन आपको कुछ कड़े और बड़े फैसले लेने पड़ सकते है। नौकरी में बदलाव के बारे में सोचने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। थोड़ा रुककर और सोच-समझकर फैसला आपको लेना होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा जिससे कार्यो में आ रही बाधाएं दूर होंगी। जो लोग किसी तरह के प्रॉपर्टी के कामों में लगे हुए हैं आज उनको अच्छा फायदा होता हुआ दिखाई दे रहा है। नौकरी में आज कुछ आपके लिए अच्छा हो सकता है। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े उनको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।