Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 14 दिसंबर 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन घर परिवार के मामले मे बहुत ही शुभ और लकी रहेगा। आपको आज परिवार के साथ सुखद और रोमांचक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पुण्य लाभ मिलने का संयोग बनेगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको आज बिजनेस में, विशेष तौर पर किराना कारोबार और खानपान से जुड़े काम में लाभ मिलेगा। साझेदारी के कम में भी कल का दिन आपका सुखद रहेगा। आर्थिक मामलो में लाभ मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। दिन सुख साधनों को प्रदान करने वाला रहेगा। आपको आज परिवार के लोगों से पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी डील के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कामयाबी मिलेगी। नौकरी मे आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपका कोई घरेलू काम जो काफी समय से अटक रहा था वह पूरा हो सकता है। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। माता और मातृ पक्ष के संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको कोई उपहार भी आज मिलने वाला है। प्रेमी के साथ आप डिनर डेट का आनंद ले सकते हैं। जो जातक वाहन खरीदने के लिए प्रय़ास कर रहे हैं उनको वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। संतान की ओर से भी प्रसन्नता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दिन रचनात्मक काम में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आपको दोस्तों और सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपको रुचिकर भोजन मिलने वाला है। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। वस्त्रों और ज्वेलरी के कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। आपकी रुचि धर्म कर्म के काम में रहेगी। मन‌ प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। वस्त्रों और ज्वेलरी के कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। आपकी रुचि धर्म कर्म के काम में रहेगी। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता मिलेगी। जो लोग घर या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। छात्रों की रुचि पढ़ाई लिखाई में बनी रहेगी जिससे आप भविष्य में सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। दिन विभिन्न क्षेत्रों में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप आज एक से अधिक स्रोत से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपका सामाजिक कद और प्रभाव बढेगा। राजनीतिक संपर्क से आपको फायदा मिल सकता है। भाई बहनों से आपको सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। आपके घर में किसी शुभ काम की योजना बन सकती है। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज यात्रा का संयोग भी बना हुआ है। परिवार से आपको फायदा हो सकता है। खर्च बना रहेगा, बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। वैवाहिक जीवन में आपसी समांजस्य सामान्य रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन में सकारात्मक भाव रहेगा। आपकी जान पहचान का दायरा भी आज बढे़गा। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सुख सहयोग मिलेगा। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा, किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का भी संयोग बन सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से भी सुखद समाचार मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में तरक्की मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपका दिन आज प्रेम और उत्साह से भरपूर रहेगा। आपको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है जिससे आपका मन आज प्रसन्न होगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में लगन पूर्वक काम करेंगे जिसका आपको फायदा मिलेगा, और आप प्रोत्साहन भी पाएंगे। नौकरीपेशा लोग आज अतिरिक्त कमाई के लिए भी प्रयास करें तो सफल हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विवाह के योग बन रहे हैं।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आप आज जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपनी संतान की ओर से खुशी पाएंगे। रोजी रोजगार के मामलों में आपको आज सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों के लिए दिन थोड़ा कठिन है, आपको आज शिक्षा पर फोकस करने की जरूरत है। धन लाभ होगा। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। धैर्य रखें।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। कारोबार व्यापार के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज आप अपने साहस और आत्मविश्वास से लाभ पा सकेंगे। आज आपकी साख सामाजिक क्षेत्र में बनेगी और आप मान सम्मान भी पाएंगे। व्यापारी जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आपका कोई काम जो लंबे समय से फंसा हुआ है आज वह पूरा हो सकता है, और आपको आज किसी मानसिक समस्या से भी राहत मिल सकती है।

Exit mobile version