Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 12 दिसंबर 2026 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज के दिन भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे सभी तरह के कार्यों में सफलता मिलेगा। करियर-कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। लेकिन आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। आज आत्मविश्वास और जोश में वृद्धि होगी‌। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज के दिन थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी। लेन-देन के मामले में आपको अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी नहीं तो आपका धन फंस सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे हर एक काम बहुत ही आसानी के साथ पूरे होंगे। आपको आर्थिक मामलों में सफलता हासिल होगी। रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। आज के दिन आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा‌। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रुचि बनी रहेगी। घर पर सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में आपको भाग लेने का अवसर मिलेगा। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दिन करियर-कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थितियां पिछले दिनों के मुकाबले बहुत ही बेहतर रहेगी। आपको सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में आपको हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में आज बेहतर कमाई के मौके मिलेंगे. छात्रों को लिहाज से आज उनको प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आज के दिन आपके कुछ पुराने काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। धैर्य संयम के साथ अपने कामों को निपटाने का प्रयास करना होगा। जो लोग बेरोजगार आज के दिन भी उनको नौकरी की तलाश करनी होगी। धन के खर्चो में वृद्धि होगी। आज के दिन परिवार संग यात्रा का अच्छा संयोग बन रहा है। शिक्षा से संबंधित कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में आपको भाग लेने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। आज आपको कोई बड़ा मौका हाथ लग सकता है। धन प्राप्त के योग बन रहे हैं और सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने में कामयाब होंगे। जो काम लंबे समय से अटका हुआ था आज उसके फिर से शुरू होने के योग हैं। विवाह के योग बन रहे हैं। धन‌ लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको वाहन और यात्रा पर खर्च करने का संयोग बन सकता है। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी‌। परिवार में भाईयों संग अच्छा मेल-मिलाप और सामंजस्य बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। आज का दिन परिवार के मामले में बहुत ही अच्छा और अनुकूल रहेगा। आज के दिन आप किसी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको आज अपने पिता की तरफ से कोई उपहार या फिर पैतृक संपत्ति से हिस्सा मिल सकता है। आज के दिन संतान की तरफ से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। धन लाभ होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आज के दिन अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में आपको अपने प्रयासों से सफलता मिलेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी जिससे आपके बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिलेगा। आपके खर्चों में वृद्धि भी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कार्यो में असफलता मिलने से आपको आपके मन में लगातार नकारात्मक विचार आएंगे। धैर्य रखें। कार्यक्षेत्र में आपका अपने अधिकारियों संग बेहतर तालमेल बना रहेगा। आज के दिन लोग लोन के लिए अप्लाई कर रखा था उनको इसमें कामयाबी मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। दिन खर्चों से भरा हुआ होगा। आज के दिन आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आपको अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण बनाकर रखना होगा‌। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दोस्तों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

Exit mobile version