Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 18 जनवरी 2026 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद और सुख की प्राप्ति होगी। कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। भौतिक विकास के लिए दिन अच्छा है। मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन होगा। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा और आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज का दिन काफी रचनात्मक रहने वाला है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। आपको अपना पसंदीदा काम करने का मौका मिलेगा। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।‌ व्यापार में तरक्की मिलेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आज का दिन काफी सृजनात्मक रहने वाला है। लगन के साथ जो भी काम करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम आसानी से पूरे होते चले जाएंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। आज का दिन काफी व्यस्त रखने वाला है। पढ़ाई लिखाई के लिए आपको थोड़ा समय निकालना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा। धार्मिक गतिविधियों में आपको भाग लेने का अवसर मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। आज अपने व्यवहार में संयम व सावधानी बरतनी होगी। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। दिन अच्छा और लाभदायक रहेगा। आज कहीं से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। दिन लाभकारी रहने वाला है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज का दिन शुभ रहने वाला है। माली हालात काफी मजबूत रहेगी। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख शांति और स्थिरता रहेगी। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठायें तो बड़ा लाभ होने की आशा है। आपको कार्ययोजनाओं का अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको विशेष लाभ के अवसर मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ योजनाएं आज के दिन सफल होंगी। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचायेगा। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है।आर्थिक मामलों में आज के दिन आपकी स्थितियं बहुत ही अनुकूल रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी।। मौसम परिवर्तन का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। ऐसे में खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा।

Exit mobile version