Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 16 दिसंबर 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन सफलता से भरा होगा। अटके धन की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वालों को आज सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे समय पर कार्यों को पूरा कर पाएंगे। निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर होगी। आज आप दैनिक जरूरतों को पूरा करने पर कुछ पैसा खर्च करेंगे।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। व्यापार और नौकरी में सावधानी से काम करना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं, जिसका भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा, जिससे वे कड़ी मेहनत करेंगे और परीक्षा में सफलता अवश्य मिलेगी। बिजनस में आज आप जो भी काम करने का फैसला करेंगे, उसमें आप जरूर सफल होंगे। नौकरी करने वालों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक और धार्मिक कारणों से यात्रा की संभावना बन रही है। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आज बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और पिताजी की मदद से किसी संपत्ति में निवेश करने का मौका मिलेगा। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा और अधिकारियों के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आज भविष्य की योजनाएं बनाएंगे और घरवालों को जानकारी भी दे सकते हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। दिन शुभ रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आज आपकी धन प्राप्ति की इच्छा अवश्य पूरी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सहयोग से कोई बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। भाइयों के सहयोग से आपके रुके हुए काम भी आज पूरे हो जाएंगे। शाम के समय वाहन प्रयोग करते समय सावधानी बरतनी होगी। धैर्य रखें।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। आज कई अधूरे कार्य पूरे होंगे और भाग्य का हर कदम पर साथ मिलेगा। जमीन व वाहन खरीदने की आपकी इच्छा आज पूरी हो सकती है। निवेश के मामले में आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापारियों को आज बड़ा ऑर्डर मिलने से अच्छा लाभ होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आज आपको राहत मिलेगी। बिजनस करने वालों का भारी मात्रा में मुनाफा होगा और बिजनस को नई ऊंचाइयों पर भी लेकर जाएंगे। संतान की उन्नति को देखकर मन प्रसन्न रहेगा और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा, जिससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। करियर के मामले में लाभ होगा। परिवार में आज किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। छात्रों को शिक्षा में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। करियर के मामले में लाभ होगा मन प्रसन्न रहेगा। परिवार व रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। अगर कोई पारिवारिक समस्या है तो भाई-बहनों के सहयोग से आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। शाम के समय धार्मिक दर्शन का लाभ लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति में लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। करियर के मामले में दिन शुभ है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। संतान की उन्नति को देखकर मन प्रसन्न रहेगा और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज आप अपने साहस और आत्मविश्वास से लाभ पा सकेंगे। अगर छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में आज लाभ मिलेगा। व्यापार में तरक्की के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। दान-पुण्य के कार्यों में अधिक समय बिताएंगे। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों की ओर से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

Exit mobile version