Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 19 दिसंबर 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आप अपनी योजनाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। अपने कार्यों को प्राथमिकता देंगे तो सफलता की संभावना प्रबल रहेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जो आपकी मदद करेगा। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग ध्यान करें। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। पुराने दोस्त का सहयोग मिलेगा और अच्छे दोस्त भी बढ़ेंगे। हालांकि, आपको फिजूल के खर्चो से बचना होगा। आज पत्नी पक्ष से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। आज आपके सामाजिक क्रियाकलापों में अड़चन आ सकती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से अचानक लाभ मिल सकता है। इससे आपकी धर्म, अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ होगा। आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम और विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। मानसिक अशांति के कारण आप आज के दिन परेशान रह सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा के लिए कठिन परिश्रम जारी रखना होगा। अच्छा परिणाम मिलेगा। धैर्य रखें। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। आप कठिन कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में धन लाभ का योग बन रहा है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। व्यर्थ के खर्च पर कंट्रोल करें। नये सदस्य का आगमन होगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दिन आपके लिए शुभ फलकारक रहने वाला है। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। संपत्ति से जुड़ी कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है। दूसरों की भलाई और सेवा में दिन का कुछ समय व्यतीत हो सकता है। व्यापार में नया काम शुभ साबित होगा। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज के दिन आपका मन अशांत एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास लाभहीन साबित हो सकते हैं। सायंकाल तक हालात थोड़े सामान्य होंगे। धैर्य रखें। विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद विवाद राज्य में लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज आपकी विद्या, बुद्धि, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा। आज के दिन रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इन्वेस्ट करने से भविष्य में लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही खर्च करें। आपको अपने पारिवारिक जनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

Exit mobile version