Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 12 दिसंबर 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आज का दिन अच्छा है। आप साहसिक फैसला लेने में सक्षम होंगे। आपको लोहा और धातु के कारोबार में भाग्य विशेष लाभ दिलाएगा। नौकरी में आपको आज उन्नति का मौका मिलेगा। आपको आपको भाग्य आज आर्थिक मामलों में लाभ दिलाएगा। बैंकिंग से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आप घर परिवार में भी सुख प्राप्त कर पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन शुभ होगा। आपको कारोबार में अपेक्षा से बढकर लाभ मिलेगा। कोई अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है। नौकरी में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नये सदस्य का आगमन होगा। विवाह के योग बन रहे हैं।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। आप सुख साधन पाने में भी सफल होंगे। नौकरी में आपका कामकाज आज सुचारू रूप से चलेगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक योजनाओं को आप सुचारू रूप से लागू कर पाएंगे। आपको आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों की ओर से आपको प्रसन्नता होगी। सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह महसूस कर पाएंग। आपको कार्यक्षेत्र में चल रही किसी परेशानी का हल मिल सकता है। आपको वरिष्ठ और अनुभवी लोगो से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से भी आपको आज फायदा होगा। बिजनेस में आपकी कमाई में वृद्धि होगी।  सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार के मामले में लाभ होगा। देवी लक्ष्मी की कृपा से एक से अधिक स्रोत से फायदा मिल सकता है। आप अपनी कमाई बढाने के लिए कुछ नया काम भी शुरू कर सकते है। किसी सगे संबंधी या मित्र की मदद से भी आपको आज फायदा मिलेगा। आप साहसिक फैसला लेने में सक्षम होंगे। घर या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इसमें आपको कामयाबी मिलेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। मन‌ प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। नये कामों में कामयाबी मिलेगी। कोई बड़ी चाहत आपकी पूरी होगी जिससे आपका मन आनंदित होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई मामला चल रहा है तो इसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है अथवा कोई लाभदायक स्थिति बन सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दिन कामकाज और आर्थिक मामलों मे शुभ रहेगा। आपको आज के दिन भाग्य परिश्रम से बढ़कर लाभ दिलाएगा। नौकरी मे आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा। आपको आज के दिन कुछ नया काम शुरू करने का भी मौका मिलेगा। बिजनेस में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। जिन जातको के काम का संबंध विदेश से है उनको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बिजनेस में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। जिन जातको के काम का संबंध विदेश से है उनको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपको राजनीतिक और सामाजिक संपर्क का लाभ मिलेगा। धर्म कर्म मे आपकी रुचि रहेगी। आपको किसी शुभ काम में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। पूर्व में किया काम और निवेश आपको फायदा दिलाएगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कला व साहित्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी आज समाप्त हो जाएगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक समाचार मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। करियर और कारोबार के मामले में भाग्‍य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति की बहुत संभावनाएं हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बनी रह सकती है। सायंकाल के समय व्यापार में कुछ की आशा बंधेगी, जिसका आपको आगे चलकर अत्यन्त फायदा होगा। धन की वृद्धि होगी। न्यायालयीय मामलों में विजय होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। संतान की सफलता के समाचार से आप आनंदित होंगे।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी नए कार्य का आरंभ होगा। समाज में सम्मान मिलेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। व्यवसाय में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम, साहस की आवश्यकता है। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा।

Exit mobile version