Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 28 मार्च 2026 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ​दिन थोड़ा व्यस्त और चुनौतियों भरा रह सकता है। एक साथ कई काम सामने आ सकते हैं, जिससे भागदौड़ बढ़ेगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी। किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें, सोच-समझकर ही कदम उठाएं। नौकरी करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, वरना बजट बिगड़ सकता है। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को कोई उपलब्धि मिल सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन सामान्य से अच्छा रहेगा।‌ व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक लाभ के योग हैं।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज छोटी-छोटी सफलताएं मिलेंगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी के नए ऑफर मिल सकते हैं, लेकिन निर्णय लेना थोड़ा मुश्किल होगा। काम ज्यादा रहने से परिवार को समय कम दे पाएंगे। मन थोड़ा उलझा रह सकता है। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। खर्च और आय का संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। आज समय पर निर्णय लेना बहुत जरूरी है, वरना मौका हाथ से निकल सकता है। नौकरी में लक्ष्य पूरा करने का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में नए काम शुरू करने का अच्छा समय है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के योग हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में अच्छी डील से लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज आपको दूसरों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम में मन लगेगा‌। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार की सलाह लें। नौकरी में आपकी तारीफ हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और किसी योजना में सफलता मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है।‌ आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। काम के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है, पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज भाग्य आपका साथ देगा और अच्छी खबर मिल सकती है। मन खुश रहेगा और नए काम की योजना बनेगी। निवेश से लाभ होगा, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में सावधानी रखें। नौकरी में नया मौका मिल सकता है। आय के नए साधन बनेंगे। जमीन-जायदाद के मामलों में फायदा हो सकता है।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ दिन शांत और सुखद रहेगा। आज जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और काम का दबाव रहेगा। इससे मानसिक तनाव हो सकता है। हालांकि आय के नए स्रोत भी मिलेंगे‌। अचानक धन लाभ के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। अचानक धन लाभ हो सकता है और भाग्य का साथ मिलेगा‌। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा‌। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और साथी के साथ समय बिताएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज खर्च ज्यादा हो सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ ऐसे मौके मिलेंगे जो भविष्य के लिए लाभदायक होंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मन‌ प्रसन्न रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

Exit mobile version