Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 09 अप्रैल 2026 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ​मेष राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं, जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको पूरी लगन और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों को निभाना होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। दिन करियर में नए अवसर लेकर आ सकता है। आपकी मेहनत की सराहना होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी। व्यापारियों को भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज भाग्य आपका साथ देगा। दिन अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं दे सकता, जिससे मन में थोड़ी निराशा आ सकती है। ऐसे में स्वयं की देखभाल और मानसिक संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। परिवार से जुड़ी कोई सकारात्मक खबर आपको राहत दे सकती है और मनोबल बढ़ा सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन कार्यक्षेत्र में सराहना दिलाने वाला रहेगा। हालांकि काम के दबाव के बीच अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। खानपान में संतुलन बनाए रखें और मानसिक तनाव से दूरी बनाने का प्रयास करें, तभी दिन का पूरा लाभ उठा पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार खुशियां आएंगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। दिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। हालांकि दिन के अंत में कहीं घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है, जो मन को हल्का करेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।‌ धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना होगा। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाना जरूरी है। मानसिक तनाव से दूरी बनाकर आप अपने कार्यों में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। दिन भाग्य का साथ देने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से संजोया हुआ कोई सपना पूरा होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और व्यापारियों को विस्तार के अवसर मिल सकते हैं, जिससे लाभ में वृद्धि होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। विवाह के योग बन रहे हैं। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कारोबार में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन आपके लिए प्रगति और सम्मान लेकर आएगा। दिन संतोषजनक रहेगा। आपकी मेहनत रंग ला सकती है और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। हालांकि कार्यस्थल पर राजनीति से बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दिन आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा। नई स्किल्स सीखने और खुद को बेहतर बनाने के लिए यह समय उपयुक्त है। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं, जिससे भविष्य के रास्ते खुलेंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा। बेरोजगार युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ परिवार में खुशियां आएंगी। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन दिन के अंत में कुछ अप्रत्याशित घटनाएं सामने आ सकती हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है और खर्चों में बढ़ोतरी तनाव का कारण बन सकती है। ऐसे में धैर्य और समझदारी से स्थिति को संभालना जरूरी होगा। सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए सतर्कता जरूरी है। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अहंकार से बचना होगा और दूसरों के सुझावों को महत्व देना चाहिए। व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं और मुनाफा मिलने की संभावना है। टीमवर्क के साथ काम करने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर और आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा, लेकिन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Exit mobile version