Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 13 अप्रैल 2026 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ​आज का दिन काफी शुभ और लाभदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लग सकता है। इस समय आपका झुकाव धार्मिक गतिविधियों, आध्यात्मिक विचारों और पूजा-पाठ की ओर अधिक रहेगा, जो आपके लिए सकारात्मक संकेत है। निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। आय के स्रोत बने रहेंगे और आमदनी नियमित रूप से होती रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। व्यापार करने वालों को मुनाफा मिलने के संकेत हैं। धन लाभ होगा। वाहन, संपत्ति या अन्य शुभ कार्यों पर खर्च होने की संभावना है। व्यापार में फायदा मिल सकता है, लेकिन निवेश और पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और संतान की ओर से खुशी मिल सकती है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कार्यस्थल पर विरोध या दबाव का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन सकते हैं। आर्थिक रूप से समय अनुकूल है आमदनी बनी रहेगी और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छे मौके मिल सकते हैं।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। नए कार्यों में सफलता मिलेगी और किस्मत का साथ भी मिलेगा। करियर या व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा और कामों में प्रगति होगी। हालांकि, स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। छोटी-सी परेशानी होने पर भी सही इलाज कराएं। छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दुर्घटना, विवाद और मानसिक तनाव की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। परिवार में तनाव हो सकता है और पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है, खासकर यदि आप लंबे समय के लिए निवेश करते हैं।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में जोखिम बढ़ सकता है और नुकसान की संभावना बनी रह सकती है। इस समय नए कार्यों की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा और लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। अनावश्यक यात्राओं से बचना लाभदायक रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान संपत्ति, जमीन या वाहन से जुड़े लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज का दिन अनुकूल रहेगा। धन लाभ होने के संकेत हैं। करियर और व्यवसाय में प्रगति के संकेत है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह के योग भी बन सकते हैं। यदि आप लंबे समय से किसी चीज का इंतजार कर रहे थे, तो वह अब पूरी हो सकती है, लेकिन मेहनत जारी रखना जरूरी है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। पढ़ाई में बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए ध्यान और एकाग्रता बनाए रखना जरूरी है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। करियर के लिहाज से यह समय आगे बढ़ने का है, बस स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। व्यापारियों को भी लाभ के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा और विवादों से दूर रहना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और खानपान पर विशेष ध्यान दें। हालांकि, नए रिश्ते बन सकते हैं और विवाह के योग भी हैं। नौकरी, प्रमोशन या इंक्रीमेंट के अवसर भी मिल सकते हैं। बस खर्च और निवेश पर ध्यान देना जरूरी है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ परिवार में खुशियां आएंगी। मन में परिवार को लेकर चिंता बनी रह सकती है, लेकिन वास्तविक स्थिति सकारात्मक ही रहेगी। यह समय प्रगति और लाभ देने वाला है। कामकाज में उन्नति होगी और पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। नकारात्मक सोच से दूर रहकर आपको इस समय का पूरा लाभ उठाना चाहिए। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में अस्थिरता और खर्चों में वृद्धि हो सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को नए और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यापार करने वालों को लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और साथी का सहयोग मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा और संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे और निवेश से फायदा हो सकता है। शिक्षा से जुड़े लोगों को सम्मान या सफलता मिल सकती है‌। पुराने रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।

Exit mobile version