Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 21 अप्रैल 2026 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ​अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। शादीशुदा जातकों को ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। व्यापार करने वाले जातक यदि व्यापार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर चल रही आपकी परेशानी दूर होने वाली है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। किसी की सुनी सुनाई बातों पर बिलकुल भी विश्वास ना करें। कार्यक्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त होगी। अपने सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं उन्हें आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ते रहना होगा। संतान पक्ष की शिक्षा में आ रही समस्या दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। जीवन का कुछ नया रहस्य आपके सामने आ सकता है। परिवार के सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। किसी की छोटी-मोटी बात भी आज आपको सहन नहीं हो पाएगी। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक धन लाभ होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। 

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वाहन चलाते समय बिलकुल भी लापरवाही ना बरतें, अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसी दोस्त के सहयोग से किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपका किसी नए मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना भी पूरा होने का योग बन रहा है। बढ़ते खर्चों के लिए एक बजट बनाकर चले नहीं तो समस्या आ सकती है। आर्थिक तंगी का सामना कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। का दिन सोचे समझे काम को पूरा करने के लिए रहेगा। भाई व बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। यदि किसी बात को लेकर उलझन चल रही थी तो वह भी आज दूर होगी। आप अपने कार्य को किसी दूसरों के भरोसे ना छोड़ें। परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, वाणी पर संयम बनाए रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन खर्चों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। अपने आलस्य के चक्कर में किसी काम को कल के भरोसे न छोड़ें, अन्यथा आने वाले समय में आपके लिए समस्या उत्पन्न हो सकती है। घर का माहौल अशांति पूर्ण रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत जातकों को आज कार्यक्षेत्र में लाभ हो सकता है। व्यापार करने वालों को कोई अच्छी डील मिल सकती है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज शीघ्रता और भावुकता में किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा। व्यवसाय करने वाले जातक जितने धन लाभ की अपेक्षा कर रहे थे, उतना धन लाभ आपको प्राप्त नहीं होगा। जिस कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों को न रखें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन समस्याओं भरा रहने वाला है। अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। आपके व्यवहार को लेकर आज आपके साथी भी परेशान रहेंगे। आपके मन की किसी इच्छा के पूरा न होने से आपका स्वभाव थोड़ा जिद्दी हो सकता है। कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। आपको कोई नया काम करने के लिए सोच विचार करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज का दिन पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपके सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। अपने किसी ख़ास दोस्त के घर जरुरी कार्य पर जा सकते हैं। उच्च अधिकारियों की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। गृहस्थ जीवन में भी यदि कुछ समस्याएं चल रही थी वह भी आज दूर हो सकती हैं। किसी नए मकान को खरीदने का सपना आज पूरा होने का योग बन रहा है।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ परिवार में खुशियां आएंगी।
दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके पास यदि धन की कमी थी तो वह कमी पूरी होगी। खान-पान पर पूरा ध्यान देने की ज़रूरत हैं। माता पिता को यदि कोई शारीरिक कष्ट चला आ रहा था तो उनके कष्टो में वृद्धि हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिससे आपके घर पर माहौल खुशनुमा रहेगा। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आप प्रसन्न रहने के कारण कोई भी फैसला आसानी से ले पाएंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। कार्य क्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी,उसके बाद ही आपके काम पूरे हो सकेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। संतान पक्ष की शिक्षा को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े निवेश को करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। इसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं जिससे परिवार का माहौल भक्तिमय रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Exit mobile version