आज 24 अप्रैल 2026 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। दिन मिश्रित रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत और दृढ़ता से उन्हें पार कर लिया जाएगा। आर्थिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी, हालांकि अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन बेहद शुभ और लाभकारी साबित होने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और वरिष्ठों से सराहना प्राप्त होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन सामान्य लेकिन व्यस्त रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए निवेश से पहले सोच-विचार करें। घरेलू जीवन में माता-पिता का साथ सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन तनाव से बचें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक हल्कापन महसूस होगा। आज के दिन आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है जो मनोरंजक रहेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ देरी हो सकती है, लेकिन धैर्य रखने से काम पूरा होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। धन लाभ होगा। आज का दिन सफलता और सम्मान से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और पहचान मिल सकती है। आर्थिक रूप से लाभ के योग हैं, निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज का दिन व्यावहारिक और अनुशासित होगा। नौकरी या पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार में छोटी-मोटी बातचीत से सुख मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव प्रबंधन जरूरी है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज का दिन सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों से भरा रहेगा। रिश्तों में सुधार होगा और नए संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। व्यवसाय में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। करियर में चुनौतियां आएंगी लेकिन आप उन्हें पार कर लेंगे। आज का दिन चुनौतीपूर्ण लेकिन सीखने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, जिन्हें धैर्य से पार करें। आर्थिक रूप से सतर्क रहें, बड़े निवेश टालें। परिवार में शांति बनाए रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पानी ज्यादा पिएं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज का दिन यात्रा और नए अनुभवों का रहेगा। करियर में प्रगति के योग हैं। आर्थिक लाभ संभव है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन लंबी यात्रा में सावधानी बरतें। आध्यात्मिक या धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। करियर में स्थिरता और उच्च पद की संभावना है। आज के दिन अनुशासन और मेहनत का होगा। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज का दिन सामाजिक और बौद्धिक गतिविधियों से भरा रहेगा। नए विचारों से लाभ होगा। करियर में अप्रत्याशित अवसर आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज का दिन भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत रहेगा। परिवार और रिश्तों में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक रूप से औसत, लेकिन स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखें। मान सम्मान में वृद्धि होगी।