Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 05 मई 2026 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ​आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। मन प्रसन्न आज का दिन तनाव भरा रह सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है। किसी बात को लेकर जिद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। करियर और जिम्मेदारियों पर फोकस बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। आज का दिन गहरे विचारों से भरा रहेगा। करियर से जुड़े मुद्दों में सावधानी बरतें। आर्थिक मामलों में सुधार संभव है। धीरे-धीरे कमजोर क्षेत्रों को मजबूत करने की योजना बनाएं। परिवार से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।‌ मन‌ प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कोई गुप्त बात या पुराना मुद्दा सामने आ सकता है। किसी बात या काम को लेकर ज्यादा परेशान ना हो। किसी भी तरह के फैसले लेने में  जल्दबाजी न करें। नकारात्मक सोच से दूर रहें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और व्यापार में कोई अटकी हुई डील पूरी हो सकती है। रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लेकिन धैर्य बनाए रखें। करियर में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से पीछे ना हटें। आर्थिक रूप से सतर्क रहें। परिवार और पार्टनर के साथ अच्छा समय मिलेगा।धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और संतान से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम और करियर दोनों में संयम बनाए रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग बॉस से बहस करने से बचें। लेकिन नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। सोच-समझकर बात करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत को कभी नजरअंदाज ना करें।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा कार्यक्षेत्र में दूसरों की समझ पर ज्यादा भरोसा न करें। सामाजिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन रहे है। प्रेम में बातचीत करने से सब सुलझ जाएगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। दिन संतुलित रहेगा। पारिवारिक चर्चाओं में धैर्य से काम लें और स्थिति को समझते हुए ही बात करें। किसी दूसरे पर अपनी बात मानना का दवाब न डालें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार में विस्तार के योग हैं और कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सकारात्मक बदलाव होने से आपको मन की शांति मिलेगी। अच्छा बदलाव होने से जीवन को एक नई दिशा मिलेगी। दूसरों की असहमति को समझते हुए अपनी बात सामने रखें। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है। अपनी कमियों पर ध्यान दें। दूसरों की दी गई राय पर भी विचार जरूर करें। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। प्रेम जीवन में विश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ परिवार में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नया प्रोजेक्ट मिलने से काम बढ़ जाएगा। इसलिए दूसरों की तरह समय बर्बाद न करें। किसी से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी बड़े से बहस न करें। उनका और उनकी बातों का सम्मान करें। छोटी-छोटी समस्याओं पर घबराएं नहीं। धैर्य रखें। आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम जीवन से खुशियां बनी रहेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। अपने से छोटे का सम्मान करें। कार्यक्षेत्र में खुले दिमाग से काम करें। प्रेम जीवन में समझदारी से आगे बढ़े। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Exit mobile version