Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 23 मई 2026 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ​दिन मनोरंजन और घूमने-फिरने में समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार में नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। सार्वजनिक तथा सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव से दूर रहें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पहले से मन में कोई प्रबल विचार बना लेने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर आगे बढऩे की आवश्यकता है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। पुराने लोगों से रिश्तों में सुधार होगा, जिससे बड़ी सफलता भी मिल सकती है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। क्रोध पर संयम रखें। मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें। खुद में बदलाव की कोशिश करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। नए अवसर उपलब्ध रहेंगे।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ और आकस्मिक धन आगमन के योग हैं। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, जिससे धैर्यशीलता में कमी आएगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का समय निकाल सकेंगे। हालांकि, मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तिन के अवसर बन सकते हैं। खान-पान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा, जिससे परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। वाद-विवाद से बचें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। आज का दिन चुनौतियों भरा रहेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार विस्तार की योजना बनाएंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। अपने प्रयासों और अधिक मेहनत के कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन आगमन की संभावना रहेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। परिजनों के साथ उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। धनप्राप्ति के योग हैं। सोच-समझकर और सलाह लेकर ही प्रॉपर्टी में निवेश करें। पैसे की लेन-देन करने से बचें। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अनावश्यक धन व्यय होने की संभावना है। यात्रा पर जाना लाभदायक रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति होगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कारोबार में धनप्राप्ति होगी, लेकिन थोड़ी प्रतिकूलताओं का कामना करना पड़ेगा। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। जॉब में उन्नति होगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। संतान पक्ष से परेशानी आ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-धंधे में सफलता मिलेगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वाणी पर संयम और नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। भाग्य वृद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा करें। अधिक मेहनत और अपने काम पर फोकस से बड़ा लाभ कमा सकते हैं।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दिन शुभ रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। व्यापार-धंधे में प्रगति होगी। बेरोगजारों को नौकरी मिल सकती है। यात्रा की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके कार्यों से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को नये अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मन स्थिर रखते हुए आगे बढ़ेंगे, तो फायदा होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आर्थिक सुख-समृद्धि के बढऩे का समय है। धन आगमन के रास्ते बनेंगे। घर-परिवार में अपनों की अच्छी सलाह से भी फायदे के रास्ते खुल सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगा तथा मिलन सुखद रहेगा। शैक्षिक कार्य सफल होंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ कार्य करेंगे। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें। मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यों की सफलता के लिए आज कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। धन आगमन के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा। विवाह के योग बन रहे हैं।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। धनप्राप्ति होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पति-पत्नी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सुख मिल सकता है। अपने करियर को नया मोड़ दे सकते हैं। ऑफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

Exit mobile version