Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 23 अक्टूबर 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन सुखद और लाभदायक रहेगा। काम के चलते कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से भरा हुआ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी क्योंकि आपको लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। आज के दिन लक्ष्यों की प्राप्ति होगी, जिससे मन बहुत ज्यादा प्रसन्न रहेगा। निवेश संबंधी फैसले आपके पक्ष में रहेंगे। अचानक धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी जिससे आपके जेब में अतिरिक्त धन आने से आपको खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में संबंध अच्छे और मधुर रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
दिन परेशानियों और उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहेगा।
धैर्य रखें। कामकाज में आर्थिक प्रगति के अवसरों में वृद्धि होगी। कामकाज के सिलसिले में आपको छोटी यात्राएं करने का अवसर मिल सकता है। नये लोगों से जुड़ाव होगा।‌ मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज करियर में तरक्की के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज आपको परिवार और ऑफिस के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। दिन भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए रखने का होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी और आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। बेवजह का तनाव लेने से बचें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज के दिन उनको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दिन सफलताओं और उपलब्धियों से भरा हुआ होगा। आपके प्रयासों की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में आपको आज के दिन कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा। दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन धन प्राप्ति के योग बन रहे है। जो लोग बेरोजगार हैं आज के दिन उनको नौकरी के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, जिससे मन खुश रहेगा। व्यापार में आपको मुनाफा तो होगा। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। लेकिन इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। आज के दिन आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनी रहेगी। तरक्की के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन आपको बेवजह के कामों में उलझनें से बचना होगा। करियर-कारोबार में आपको एक नई दिशा और अच्छा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। खुशखबरी मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कुछ पुराने और अटके हुए काम आज के दिन पूरे होंगे। जो लोग नौकरीपेशा हैं या फिर किसी व्यापार में हैं उनके लिए दिन लाभदायक रहने वाला होगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नये सदस्य का आगमन होगा। धन लाभ होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर परिवार में खुशियां आएंगी। कार्यो में विध्न आ सकते है जिससे आपका मन उदास और परेशान रह सकता है। धैर्य रखें। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। तरक्की मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। नई योजनाएं सफल होंगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। आपके हाथ में एक साथ कई तरह के अवसर आ सकते हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं आज के दिन उनको कुछ नया करने के अवसर मिल सकता है‌। आर्थिक लाभ के अच्छे योग दिखाई दे रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज का दिन शांति और आत्मविश्वास से बीतेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो लोग किसी जमीन के व्यापार से जुड़े हुए उनको आज के दिन कुछ अच्छे सौदे मिल सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

Exit mobile version