Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 29 अक्टूबर 2025 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आज प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में लाभ मिलता दिख रहा है। जमीन-जायदाद में निवेश पर अच्छा मुनाफा हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका मान बढ़ेगा। इस दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। शासन या प्रशासन से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है। आज के दिन परिवार का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कामकाज में सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप चुनौतियों का सामना आसानी से कर पाएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा का योग बन रहा है जो लाभदायक साबित होगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। अपने व्यापार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर संयम और धैर्य बनाए रखें। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। रुका हुए धन के आज वापस मिलने की संभावना है। आज के दिन व्यावसायिक निर्णय थोड़ा सोच-समझकर लें। आज बुद्धि और विवेक आपका साथ देंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज करियर में तरक्की के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का सीधा लाभ मिलेगा। हालांकि इस दौरान प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि अनावश्यक खर्च से बचें। सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी और नए संबंध बनने की संभावना है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दिन परोपकार और धार्मिक कार्यों में बीतेगा। समाज सेवा से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। आपके दयालु और नेतृत्व क्षमता की आज सराहना होगी। लंबे समय से लंबित कार्य आज गति पकड़ेंगे और कुछ योजनाएं लाभ देना शुरू करेंगी। धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। शिक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज शिक्षा और ज्ञान में उन्नति का दिन है। नई स्किल सीखने के लिए अच्छा दिन है। करियर में लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। नई योजनाएं सफल होंगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। खर्चे बढ़ने की संभावना है। अधिक जिम्मेदारियों के कारण तनाव महसूस हो सकता है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घूमने-फिरने का योग बन रहा है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। भाग्य मजबूत रहेगा। इस दौरान आपके रुके कार्य पूरे होंगे। करियर में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता के संकेत भी नजर आ रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर परिवार में खुशियां आएंगी। आज धन लाभ के शुभ योग बन रहे हैं। पूर्वजों की वित्तीय से लाभ मिलने की संभावना है। किसी पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का समाधान निकल सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नई योजनाएं आज सफल होंगी और व्यापार में लाभ मिलेगा। नए लोगों से जुड़ाव फायदेमंद साबित होगा। दोस्तों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी संपत्ति और धन में वृद्धि के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के योग बन रहे हैं।

Exit mobile version