आज 03 नवंबर 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भाग्य का साथ मिलेगा। दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको बिजनेस में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दान पुण्य के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। संतान के करियर को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। कारोबार में आपको एक नई गति मिलेगी। आप अपने अनुभवों से काम करेंगे, तो आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आपका कोई बनते-बनते काम अटक सकता है। कार्यक्षेत्र में आप पर उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। धैर्य रखें। नये लोगों से जुड़ाव होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक और शुभ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपकी मन को आज सुकून मिलेगा। आपके परिवार में पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आज खुशी होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करेंगे और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। राजनीति में कार्यरत लोग किसी नए पद को पाकर काफी खुश होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। युवाओं को सफलता मिलेगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नयी योजनाएं सफल होंगी। धन लाभ होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में बड़ी खुशखबरी दस्तक देगी। मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। नौकरी मे आपको कुछ समस्या चल रही थी, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। आज आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने वाणी पर संयम रखना होगा। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आप अपने कामों को लेकर ढील बिल्कुल ना दें। दूर की यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्राएं भी करनी पड़ेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यापार में तरक्की मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको आर्थिक लेनदेन मे सावधानी बरतनी होगी। आप अपने जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें। घर परिवार में सदस्यों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णय से फायदा होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।