Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 05 नवंबर 2025 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई खास डील के फाइनल होने के आसार बन रहे हैं। ऐसे में आपको राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। मंगलोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। आज ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। लंबी यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। किसी कानूनी विवाद में सफलता मिलने की प्रबल संभावना दिख रही है। आज के दिन स्थान परिवर्तन की योजना भी सफल हो सकती है। परिवार में मंगलमय परिवर्तन होता दिख रहा है। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बना रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आज का दिन काफी रचनात्मक रहने वाला है। किसी क्रिएटिव और कलात्मक काम को पूरा करने में आप समय बिता सकते हैं। इस दौरान कई नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक और शुभ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज का दिन काफी सृजनात्मक रहने वाला है। जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। आज के दिन अधूरे काम निपट जाएंगे और कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है। मन‌ प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। धर्म-अध्यात्म के मामलों से आपकी रुचि दिखाई दे रही है। हालांकि इस दौरान आपको पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र पर आज के दिन आपको थोड़ा अधिक सतर्क रहना होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। घर- परिवार में किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नयी योजनाएं सफल होंगी। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज का दिन लाभकारक रहने वाला है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में आपको किसी भी प्रकार का निर्णय सोच-समझकर लेना होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन काफी मजबूत रहेगा। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में अपने कार्यों को मन लगाकर करें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनन्द प्राप्त होगा। नौकरी या व्यापार में नवीनता से आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज के दिन सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाने से बड़ा लाभ हो सकता है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाने से सफलता प्राप्त हो सकती है।  नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भागीदारी में किया गया व्यापार आपको काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। आज के दिन आपको पुत्र-पुत्री के संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपने खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। धन लाभ होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

Exit mobile version