Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 15 नवंबर 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। शुभ समाचार प्राप्त होगा। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम के समय में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और किसी रुके हुए काम के बनने की संभावना नजर आ रही है। सुखद समाचार मिल सकता है। रात्रि का समय प्रियजनों से मुलाकात करने का रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आज के दिन लाभ के योग बनते हुए दिख रहे हैं। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। इस दौरान शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ भी मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से कुछ राहत की खबर मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में उसकी अप्रत्याशित सफलता आपके लिए दवाई का काम करेगा। इससे आपकी सारी चिंताएं धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी। सायं काल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात के समय मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक और शुभ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। उत्तम संपत्ति का संकेत मिल रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होती दिख रही है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज के दिन आप संतान के दायित्व की पूर्ति कर सकते हैं। ऐसे में यात्रा के भी शुभ योग बन रहे हैं। ये यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको समाज में सम्मान दिलाएगी। आपको शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। हालांकि आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान नेत्र विकार होने की संभावना भी नजर आ रही है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन करियर में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी।  रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिल सकता है। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने से आपका उत्साह बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र पर आपको जीत मिलेगी। किसी यात्रा के स्थगित होने की संभावना दिख रही है। इस समय आपके प्रेम संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन इस सबकी जांच कराने में बीतेगा। रोग के दौरान भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो जाएगा। नौकरी या व्यापार में कुछ नया प्रयोग आपके लिए भविष्य में लाभ लेकर आएगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। इस दौरान ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात का समय सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास सफल होंगे। प्रिय अतिथियों का घर में आगमन हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। सुखद समाचार मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। परिवार में खुशियां आएंगी। थोड़ा सतर्क रहना होगा। कार्यों में हानि की संभावना नजर आ रही है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और विवाद से बचें। कठिन परिश्रम का फल मिलेगा। धैर्य रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सावधान रहे।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा के योग बन रहे हैं। आज पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा के दौरान थोड़ा सतर्क रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

Exit mobile version