Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 18 नवंबर 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं, जिससे वे प्रसन्न होंगे। अगर आज आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, वह आपको भविष्य में बहुत लाभ देगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आज आगे बढ़ सकती है, जिससे सभी घरवाले काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में आज कोई डील फाइनल करते हैं तो इससे आपको विशेष लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन परिवार के साथ सुखद बीतेगा। सरकारी कार्य पूरा करवाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। आज आपको किसी दोस्त या रिश्तेदार से मदद मिल सकती है। व्यापार में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि के योग हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आज विवाह योग्य जातकों की ओर से उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को किसी मित्र की मदद से शुभ समाचार मिलेगा। किसी रिश्तेदार से धन का लेन देन करने जा रहे हैं तो सावधान रहें। व्यापारी अगर कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करेंगे तो लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक और शुभ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नौकरी में आज लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हैं तो आज सेहत में सुधार आएगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। नई योजनाएं सफल होंगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। धार्मिक कार्यों पर कुछ धन खर्च करेंगे और दूसरों की मदद के लिए तैयार भी रहेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आप खुश हो जाएंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। आज भाग्य उदय होगा और आपके मन की कई इच्छाएं पूरी भी होंगी। अगर आप संपत्ति या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, भविष्य में आपको भरपूर मुनाफा जरूर मिलेगा। धन प्राप्ति के मार्ग मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। अगर आपका कोई सरकारी कार्य काफी समय से अटका हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है या परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है। बच्चों की उन्नति को देखकर मन प्रसन्न रहेगा और परिवार के लोग किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। आज शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, उससे आपको भविष्य में लाभ अवश्य होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी। नई योजनाएं सफल होंगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी व व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और समय पर कार्यों को पूरा कर पाएंगे। धन लाभ होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवाह के योग बन रहे ह

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। आज का दिन नौकरी और व्यवसाय में इच्छित परिणाम देने वाला रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके मन के मुताबिक माहौल रहेगा, जिससे आपको काम करने में आनंद आएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता मिलेगी। निवेश करने जा रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। परिवार में खुशियां आएंग

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। परिवार में खुशियां आएंगी। आज आपको कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपका जनसमर्थन बढ़ेगा और आपके मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों को लाभ मिलेगा। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। आज जो भी कार्य करेंगे, नई उमंग और उत्साह के साथ करेंगे। लाभ अवश्य मिलेगा। व्यापार करने वालों को आज अच्छा मुनाफा होगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। धैर्य रखें। नये लोगों का जुड़ाव मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा।

Exit mobile version