Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 24 नवंबर 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों को उनकी मोलभाव करने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आपके प्रयासों से किसी नई डील के फाइनल होने की संभावना बन जाती है। इसके लिए उच्च अधिकारियों की सराहना आपको प्राप्त होगी।  परिवार में अच्छा माहौल बना रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों का कार्यस्थल  का माहौल अनुकूल रहेगा। किसी पुराने कर्मचारी की वापसी संभव है। आर्थिक लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा। बिना किसी अधिक प्रयास के धन लाभ भी अच्छा होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों को कोई भी फैसला लेते समय अपने दिल की सुनना चाहिए। जो भी चीज लंबे समय से आप प्लान कर रहे हैं। उसके लिए पूरे दिल से प्रयास करें। आपको लाभ जरूर होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि ‌होगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों के कामकाज के दौरान सुखद समाचार मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस के बड़े फैसले लेते समय आप से विचार-विमर्श करके आपके तर्कों को स्वीकार किया जाएगा। परिवार में खुशी का अनुभव होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशखबरी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक को अपने क्षेत्र के दिग्गज लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। काम को पूरी तरह से इंजॉय करेंगे। आज काफी कुछ नया सीखने का मौका म‍िलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के काम में वृद्धि होगी। दिनभर कार्य की व्यस्तता के चलते तनाव हो सकता है। युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों को घूमने जाने का अवसर मिलेगा। गैरजरूरी खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। खर्च में कमी आएगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातकों को रोजगार में लाभ मिलेगा। आज निवेश के प्रस्ताव को पूरी तरह सोचसमझ कर ही स्वीकार करें। ऑफिस में आपका काम की सराहना होगी। छात्रों को फायदा होगा। आज धन लाभ होने की संभावना है। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष आज कमजोर रहेगा। आपकी कार्यक्षेत्र में सराहना होगी।रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध बना कर रखे।  दिन की शुरुआत सामान्य होगी। व्यवसाय में उतार चढ़ाव बना रहेगा। संतान पक्ष  को लेकर कुछ दिक्कत हो सकती है।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों का बिजनेस बढ़ेगा। पूजापाठ करने से मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। आज आप खूब आनंद उठाएंगे, लेकिन बेहतर यही होगा कि सुबह कुछ समय निकालकर अपने कल के शेष कार्यों को पूरा कर लें।  

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें। अपयश प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थानों पर जाने का मन करेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों को महिला वर्ग की सलाह व्यापार में मददगार साबित होगी। व्यापारियों को छोटे-मोटे जोखिम उठाने पड़ सकते हैं। कमाई अच्छी रहेगी। दूसरों को धन उधार देने से बचें। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातक का दिन अच्छा है। आज धन की हानि का योग भी बना हुआ है। आंख बंद कर किसी पर भरोसा न करें। सभी चीजों की पड़ताल अवश्य करें। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। धन लाभ होगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

Exit mobile version