Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 26 नवंबर 2025 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन करियर के लिए लिहाज से बहुत ही अच्छा रहेगा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आप अपने प्रयास और योग्यता से सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आपका कोई योजना सफल होगी जिससे भविष्य में लाभ का संयोग बनेगा। किसी तकनीकी योजना और ज्ञान का भी लाभ मिलेगा। नौकरी में आपको भाग्य परिश्रम से बढ़कर लाभ दिलाने का काम करेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन खुशी और आनंद की वृद्धि करने वाला रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। नौकरी में दिन आपका अनुकूल बीतेगा। कोई योजना जो आपकी अटक रही थी वह पूरी हो सकती है। आप आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ पाएंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में भी आज आपको भाग्य सफल बनाएगा। आपके घर किसी सुख साधन के आने की खुशी होगी। नये सदस्य का आगमन होगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धैर्य रखें। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दिन बिजनेस के मामले में लाभदायक रहेगा। आपको आज कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। भाग्य कानूनी मामलों में भाग्य सफल बना रहा है। बुद्धि और कार्यकुशलता का आप लाभ प्राप्त कर पाएंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको आज इस मामले में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आपको भाग्य अपने प्रयास से बढ़कर कामयाबी प्रदान करेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है। घर परिवार के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको भाग्य एक से अधिक स्रोत से कमाई का मौका दिला सकता है। जो लोग चिकित्सा या खेल जगत के जुड़े हुए हैं उनको आज लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन कमाई के साथ मान सम्मान की वृद्धि करने वाला रहेगा। आप आज नौकरी में कोई बड़ा अवसर प्राप्त कर सकते है। आज विदेशी क्षेत्र से भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग नौकरी में बदलाव करने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी किसी पारिवारिक समस्या का समाधान भी आज परिवार के सहयोग से हो जाएगा। सरकरी क्षेत्र के काम में आपको आज थोड़े प्रयास से सफलता मिल सकती है। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। धैर्य रखें।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सरकरी क्षेत्र के काम में आपको आज थोड़े प्रयास से सफलता मिल सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कुछ अलग या नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसमें भी आपको आज भाग्य सफल बनाएगा। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज भाग्य आपका साथ देगा। सुखद समाचार मिल सकता है। सायंकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। तरक्की के भी योग हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। विवाह के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सायं काल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। परिवार से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। मन प्रसन्न रहेगा।

Exit mobile version