आज 27 नवंबर 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन करियर के लिए लिहाज से बहुत ही अच्छा रहेगा। आज का दिन लाभदायक रहेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए कारोबार के मामले में अधिक लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्रों को सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहने वाला है। आपको आज बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। आपको अपने किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। दिन लाभदायक रहेगा। आज माता-पिता के आशीर्वाद से और उच्च अधिकारियों की कृपा से आज आपको आर्थिक और करियर संबंधी मामलों में लाभ मिलेगा। वाहन पर आज धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज पारिवारिक सहयोग से धन संपत्ति का लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो आज वह दूर हो सकता है। शाम के समय आज आप किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा। आज समाज में आपकी नई पहचान बनेगी। प्रतिष्ठित और वरिष्ठ लोगों से आपका संपर्क बनेगा। आपने किसी को कारोबार में धन उधार दिया है तो आज आपका पैसा वापस मिल सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में दीर्घकालीन निवेश से भी फायदा होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज प्रयास में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन लाभप्रद है। आपकी कोई चाहत आज पूरी होने की आपको खुशी होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान का दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज व्यापार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान दिलाएगी। विवाह योग्य जातकों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। व्यापार में तरक्की मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज भाग्य आपका साथ देगा। सुखद समाचार मिल सकता है। जो लोग कामकाज में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। परिवार से आज आपको धन लाभ मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। धैर्य रखें। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपका पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। आपको आज परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। आपका कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो इसमें आपको राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको आज शिक्षा और करियर में परिश्रम का पूरा फायदा मिलेगा। जो लोग विदेश में शिक्षा पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज विशेष सफलता मिलने वाली है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी आज सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज संतान से संबंधित किसी चिंता समस्या का समाधान होगा। कारोबार में आ रही परेशानियों को सुलझाने के लिए आज आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ होगा और मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। परिवार से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको निकट संबंधियों की मदद से फायदा हो सकता है। आपको आज शाम तक अप्रत्याशित स्रोत से आर्थिक लाभ मिल सकता है। धर्म कर्म के कार्य और अध्यात्म की ओर आपका रुझान रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।