Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 03 दिसंबर 2025 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज के दिन आपकी आमदनी संतोषजनक रहेगी। सायंकाल में मंगल कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। ऐसे में नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बन रही है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। संपत्ति सुख में विस्तार होगा। परिवार में भी सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति होती दिख रही है। नौकरी में स्थान परिवर्तन और उन्नति के आसार नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति का योग बना हुआ है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन खान पान का स्तर बढ़ेगा। नौकरी तथा व्यवसाय में भी भागीदारी होगी। आपको साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। पश्चिम दिशा की राजकीय यात्रा का योग बन रहा है। संतान सुख में वृद्धि होगी और कहीं से उपहार मिल सकता है। उत्तम दोस्तों के सहयोग से मन में निराशा का भाव समाप्त होगा। सायंकाल से रात्रि तक अध्ययन, पठन-पाठन में मन लगेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से मन में प्रसन्नता रहेगी। दोस्तों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। आमदनी बढ़ने और अचानक बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ा रहेगा। धन लाभ होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। जोखिम के कामों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करने से आय में उचित वृद्धि देखने को मलेगी। बौद्धिक कार्यों व लेखन आदि से भी आय होगी। आज के दिन क्रोध से बचें। संतान पक्ष से भी उच्च शिक्षा, शोधादि में सार्थक परिणाम मिलेंगे। आज सायंकाल के समय संपत्ति से भी कुछ आय हो सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कोई कार्य मिल सकता है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सर्वत्र सुख शांति रहेगी। अचानक अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। धार्मिक साहित्य पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। रात्रि का समय सामाजिक आयोजन में बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। माता का सानिध्य व आशीर्वाद विशेष रूप से फलीभूत होगा। बहुत समय से रुका हुआ धन किसी महापुरुष के सहयोग से प्राप्त हो जाएगा। संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा।
कार्यक्षेत्र में कठिनाई व परिश्रम की अधिकता रहेगी। सायंकाल से लेकर आधी रात तक निकट की यात्रा का योग है। आगे आने वाले कुछ दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। परिवार में खुशियां आएंगी। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दिन अत्यंत ही भाग्यशाली रहने वाला है। धन लाभ होगा। दिन उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। आज आपके भाग्य का उदय होता दिख रहा है। इससे धन, कर्म, कीर्ति में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके सभी मनोरथ सिद्धि होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति का विस्तार और संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में भागीदारी या धार्मिक यात्रा हो सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। संपत्ति के सुधार व रख-रखाव में खर्च बढ़ेगा। आज दिन में कुछ निकट के मित्रों व रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। संपत्ति से भी आय के नए स्रोत विकसित होंगे। आज के दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में बढ़ते जनसंपर्क का लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।

Exit mobile version