Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 08 दिसंबर 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विशेष मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा बन रहा है। कोई खास डील फाइनल हो जाएगी।  मंगलोत्सव में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्त होगी। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है।
मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वहीं करने को मिलेगा। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दिन काफी क्रिएटिव रहने वाला है। जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम पूरे होते जाएंगे। घर-परिवार में महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में धार्मिक स्थल में जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में दिन बीत सकता है। इसके साथ ही पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना आपके लिए अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। घर-परिवार में किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा।
बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। जीवनसाथी का सहयोग भावुक करेगा और रिश्ते में प्रेम की वृद्धि करेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। भागीदारी में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को पूरा करने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। मौसम में परिवर्तन से कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। खानपान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। दिन लाभकारी रहने वाला है। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज फायदेमंद साबित होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी।

Exit mobile version