Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 09 दिसंबर 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है। काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा और आपको आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। दूर की यात्रा भी हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन शुभ होगा। किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन में भाग लेंगे। किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका जीवन आनंद में बीतेगा और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और भाग्‍य साथ देगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। करियर के मामले में सफलता प्राप्‍त होगी और आपकी तरक्‍की को देखकर सभी लोगों को खुशी होगी। आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दिन काफी व्‍यस्‍तता से भरा होगा। कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है और आपके भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं। यदि सबकी सहमति हो तो कहीं जाने की योजना बन सकती है। कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएंगे तो आपके लाभ व सफलता प्राप्‍त होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार के मामले में लाभ होगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम का त्याग करना पड़ेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। किसी विशेष प्रकार की भागदौड़ में आपका दिन बीतेगा। उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से मन खुश होगा। आपके लिए तरक्‍की होगी और मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी। नये सदस्य का आगमन होगा। खुशखबरी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में तरक्‍की हासिल करेंगे। आपका दिन आर्थिक मामलों में लकी रहेगा और आप सफलता प्राप्‍त करेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। करियर के मामले में अचानक से मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। लाभ होगा और आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। आपको रुका धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा। आपका दिन दोस्‍तों के साथ आनंद और खुशी में बीतेगा और आपकी तरक्‍की होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। करियर और कारोबार के मामले में भाग्‍य का साथ मिलेगा। आपका सम्मान बढ़ेगा। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। दोस्तों में भी आपके लिए सामंजस्‍य बढे़गा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। खुशखबरी मिलेगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। सफलता प्राप्‍त होगी और आपको उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर प्राप्‍त होगा। आयात निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। करियर के मामले में लाभ होगा और आपके भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं। आपकी उन्‍नति होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको अध्ययन और आध्यात्म में रुचि बढ़ना स्वाभाविक है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

Exit mobile version