Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 10 दिसंबर 2025 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। कार्यों को सावधानीपूर्वक करने की कोशिश करें। इससे आपका आत्म सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन शुभ होगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन-संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों की ओर से आर्थिक सहायता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। करियर के मामले में सफलता प्राप्‍त होगी। आज का दिन आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। दिन में थोड़ी चिंता हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य पर आज आपको थोड़ा अधिक ध्यान देना होगा। घर आए मेहमान अभी कुछ और समय तक आपके साथ ही रह सकते हैं।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दिन संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है। इसमें अचानक आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में आमोद -प्रमोद का वातावरण बना रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य के पूरा होने की संभावना है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार के मामले में लाभ होगा और दिन भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। व्यावसायिक स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। आपके पास कई लोग मदद के लिए आ सकते हैं। ऐसे में सभी का सम्मान करें। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। नये‌ लोगों से जुड़ाव होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शुभ व्यय व मन संतोषकारक है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। सिंह का चन्द्रमा सौन्दर्य में वृद्धि करेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक कर सकती है। ऐसे में समय का लाभ उठाएं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन अकस्मात् बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष वृद्धि कर सकता है। आप अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें-इससे कोई स्थाई सफलता मिल जायेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। विवाह के योग बन रहे हैं। रोजगार के द्वार खुलेंगे। नये मौके मिलेंगे। धन लाभ होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। करियर और कारोबार के मामले में भाग्‍य का साथ मिलेगा। परिवार व रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धैर्य और कठिन परिश्रम जारी रखें। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। अपनापन दिखाने वालों से सावधान रहें।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। दिन भाग्य में वृद्धि करेगा। धन कर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। सफलता की प्राप्ति होगी और हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा भी संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। कठिन परिश्रम का फल मिलेगा। धैर्य रखें। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में तरक्की मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

Exit mobile version