Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 26 जनवरी 2026 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन अच्छा और शुभ साबित होगा। आय में बढ़ोतरी होगी और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। कुल मिलाकर दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी काम में आपकी छोटी से लापरवाही भारी पड़ सकती है। किसी निर्णय को जल्दबाजी में करने से आपको बचना होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज के दिन आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। नई नौकरी के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है और प्रमोशन भी हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको लाभ के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। घर-परिवार के मामलों के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों को आपको पूरा करना होगा‌। जीवनसाथी संग रिश्ते बेहतर रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। दिन अच्छा रहेगा। अचानक से लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कोई शुभ समाचार सुनने को मिलता है। जो लोग नौकरी में उनके वेतन में वृद्धि और जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुखद रहेगा और संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी। कुछ मामलों में किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है ऐसे में आपको आवेश में आकर किसी भी तरह के निर्णय लेने से बचना होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ बनी रहेगी। कुछ कार्यो को करने में को विशेष सावधानी बरतनी होगी नहीं तो आपको किसी तरह का नुकसान उठाना पड़ सकता है। अतिउत्साह से आपको बचना होगा। घर परिवार में कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है‌। करियर में आपको आज उन्नति का मौका मिलेगा। जो लोग किसी तरह के सरकारी काम में हैं उनको सफलता मिल सकती है। आज के दिन वैवाहिक जीवन में सुखों की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में किसी तरह के मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपके प्रभाव और सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। वाहन आदि चलाते समय अतिरिक्त सावधानी आपको रखनी होगी। नौकरीपेशा जातकों को आज के दिन कार्यक्षेत्र में काम की प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। पुरानी समस्याओं के लिए आपको समाधान के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन लाभकारी और सुखद रहेगा। खर्चों में इजाफा हो सकता है। आज के दिन आपको किसी भी प्रकार की जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। आपके खर्चों में वृद्धि होगी‌। कामकाज में आपको बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी जिससे आपका मन पूरी तरह से लगेगा। लेकिन किसी मामले में आपको जल्दबाजी और भावुकता में निर्णय लेने से बचना होगा। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। जो काम पिछले कई दिनों से पूरे नहीं हो रहे थे वह आज पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आज के दिन आपके पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।  आर्थिक मामलों में आपको लाभ होगा और जो लोग किसी तरह के व्यापार आदि में हैं उनकी कमाई में वृद्धि होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जो लोग विदेशों में रहकर पढ़ाई करना चाह रहे हैं उनका सपना पूरा हो सकता है। सरकारी कार्यों में आपको सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। धन के मामले में आपकी परेशानियों बढ़ सकती है‌। लेन-देन के मामले में आपको थोड़ा संयम बरतना होगा। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों के लिए बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष की तरफ से आपको बेहतर लाभ और तालमेल बना रहेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी लेकिन आज आपके खर्चों में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के प्रभाव और सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको अपने माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करना होगा। जल्दबाजी में कोई भी कार्य करने से आपको बचना होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। आज का दिन पारिवारिक मामलों में बेहतर और सुखद रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज किसी तरह की प्रार्टी में शामिल होने का अवसर मिल सकता है जहां पर पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों संग मेल-मिलाप करने का मौका मिलेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचना होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे सभी तरह के अधूरे काम आज पूरे होंगे। फंसा हुआ धन आज के दिन वापस मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको आज किसी तरह का शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के प्रभाव में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग जमीन के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। आज की शाम को आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। दिन शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं। आज के दिन सुख-साधनों में वृद्धि के योग हैं लेकिन इसी के साथ कार्यक्षेत्र में आपके शत्रुओं की संख्या में इजाफा हो सकता है‌। लेन-देन के मामले में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। आपके मान-सम्मान में इजाफा हो सकता है‌। कार्यक्षेत्र में आज के दिन बेहतर तालमेल और सहयोग बना रहेगा। आज के दिन नौकरी करने वाले लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन धर्म-कर्म के कामों में रुचि बनी रहेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। मन किसी बात को लेकर विचलित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। संतान संबंधी चिंता आपको परेशान कर सकती है। जो लोग अविवाहित हैं उनके विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

Exit mobile version