Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 08 फरवरी 2026 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन अच्छा रहेगा। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन खर्च होने से मन में हर्ष रहेगा। कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति बनी रहेगी।। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक मामलों में आपको परिवार के सदस्यों की तरफ से भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं। लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दिन का काम जल्दी खत्म करके शाम का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं। मन‌ प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। भाग्योदय का दिन है। इस दौरान व्यापार को आगे बढ़ाने को लेकर लिया गया निर्णय आपके लिए लाभकारी रहेगा। संतान पक्ष की ओर से हर्ष दायक समाचार मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। सफलता मिलेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं। दिन आपके लिए शुभ कार्यों में दिलचस्पी बढ़ाने वाला रहेगा। आपके द्वारा लिया गया निर्णय आगे चलकर लाभप्रद रहेगा। इसके साथ ही संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें भी समाप्त होंगी। आपके जन संपर्क में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। कोई नया दोस्त आपके जीवन में आ सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि को हासिल करने का मौका मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के अवसर मिलेंगे। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी। दिन के अंत में परिवार के साथ सुकून के पल बिताने अवसर मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऐसे में अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और खर्च अधिक रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी। रिश्तेदारों व परिवार से खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज के दिन कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। आप अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। संतान की ओर से आपको किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है। राज्य कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में धन धान्य की वृद्धि होगी। जीवनसाथी से धन का लाभ का योग बन रहा है। मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। व्यापार में तरक्की मिलेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ दिन शुभ और सफलताओं से भरा हुआ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। इससे आपका मन में प्रसन्न होगा। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि या जायदाद से संबंधित किसी विवाद का समाधान भी होता दिख रहा है। हालांकि, शाम के समय स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपको कहीं से कमा-कमाया धन मिलने का योग है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। दिन अच्छा और रचनात्मक कार्यो को करने में बीतेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

Exit mobile version