Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 16 फरवरी 2026 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। मेहनत का फल मिलेगा। दिन सुखद और लाभदायक सिद्ध हो सकता है। नौकरी में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कामकाज के सिलसिले में आज दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है‌। जो लोग किसी तरह के नए काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए कुछ दिनों रुकना अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिनभर काम को लेकर भागदौड़ और जोश बरकरार रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का रंग देखने को मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बनी रहेगी‌। नौकरीपेशा लोगों के लिए नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे है। वहीं जो लोग किसी तरह के व्यापार में हैं उनको आज अच्छा मुनाफा होगा और कोई डील में फाइनल हो सकती है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन सुखद और फायदे वाला साबित होगा। अधूरे काम जल्द पूरे होंगे जिससे आपकी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी‌। लंबे समय अधूरा काम पूर होने से कुछ लाभ के अवसरों में इजाफा भी होगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी योजना पर काम आगे बढ़ सकता है। घर-परिवार में किसी तरह का मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आज के दिन शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक गतिविधियों में आपकी हिस्सेदारी बढ़ेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थितियों में इजाफा देखने को मिलेगा। जो लोग किसी तरह के व्यापार आदि में हैं उनको आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। दिन तरक्की और लाभ से भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा जिससे काम में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी।धन लाभ के अवसरों में आज एक के बाद एक मौके मिलेंगे। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे‌। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है‌। आपकी आय में इजाफा होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। मन उदास रहेगा जिससे काम में मन नहीं लगेगा। दिन में किसी तरह का आर्थिक नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आपको खर्चो में भी बेतहाशा वृद्धि होगी जिसे आपको कंट्रोल में करना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नये‌ लोगों से जुड़ाव होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। दिन में कुछ पुराने मामलों का निपटारा होगा जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। दिन में आर्थिक स्थिति में मजबूत रहेगी और यात्रा का योग बनेगा‌। आज के दिन प्रेम संबंधों में मधुरता और मिठास बनी रहेगा। भौतिक चीजों की तरफ रूझान ज्यादा रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दिन में थोड़ी सतर्कता के साथ काम करना होगा। आपको आज किसी को उधार धन नहीं देना है नहीं तो इसकी वापसी संभव नहीं होगी। नौकरीपेशा लोगों का मन काम में लगेगा‌। जिससे कुछ नया करने का अवसर आपके हाथ में होगा। आपकी आय में इजाफा होगा‌। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। नई तरह की जानकारी आपको सुनने को मिल सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी। आज कुछ अच्छे संकेत हैं। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है जिससे नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। आपकी आमदनी में इजाफा और भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आज का दिन कुछ मुश्किलों से भरा हुआ होगा‌। आर्थिक मामलों को लेकर आपकी कुछ चिताएं बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग किसी तरह के व्यापार में उनको आज फिर से योजना बनानी होगी तभी सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा तभी कुछ नई और अच्छी परिस्थितियों का निर्माण होगा‌। साथी संग अच्छा समय व्यातीत करने का अवसर आज के दिन आपको मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उपल्ब्धियों से भरा हुआ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। व्यापार में सफलता मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज के दिन किसी तरह की नई जिम्मेदारी संभालेंगे। किसी नई योजना पर आपको काम करने का अवसर मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा‌। आर्थिक मोर्चे पर आपको कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है जिससे काफी खुशी मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

Exit mobile version