Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 17 फरवरी 2026 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा। दिन में लाभ के कई मौके आएंगे जिसमें आपको अपनी कड़ी मेहनत का रंग साफ तौर पर दिखाई देगा। रुके हुए काम दिन में पूरे होंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। व्यापार में नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। लेकिन आपको किसी महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा। सेहत अच्छी रहेगी। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपको समझदारी के साथ चलना होगा और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी योजना में निवेश संबंधी फैसलों को बहुत ही सोच-समझकर लेना होगा। परिवार संग अच्छा तालमेल बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन नई तरह की संभावनाओं के लिए अच्छा रहेगा। आपकी आय में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभव का बेहतर लाभ मिलेगा। जिससे काम आसानी के साथ पूरे होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी मुलाकात हो सकती है। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आज के दिन शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सेहत में पहले के मुकाबले बेहतर सुधार दिखाई देगा‌। आज के दिन आपको तनाव से बचना होगा‌। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा‌। लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। दिन शुभ और लाभदायक रहेगा‌। आपको अपने नेतृत्व करने के क्षमता का पूरा इस्तेमाल करना होगा। नई तरह की जिम्मेदारियों को अपने कंधों में लेने का समय है। दिन में आपको संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है‌। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में इजाफा हो सकता है‌। लेकिन आज के दिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।‌ नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में नई योजनाएं आपके लिए लाभदायक रहेगी। नई नौकरी प्राप्ति करने के अवसरों में वृद्धि होगी. आज के दिन आपके खर्चों में कुछ कटौती करनी पड़ सकती है‌। प्रेम संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी और जीवन साथी संग बेहतर तालमेल बना रहेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है, जिससे नौकरी की ओर कदम आगे बढ़ेंगे। लेकिन जो लोग प्रॉपर्टी के कामों में हैं उनको किसी डील में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज के दिन किसी भी तरह के लेन-देन के मामलों में बचकर रहना होगा। दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है जिससे आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहत के मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नई नौकरी प्राप्ति करने के अवसरों में वृद्धि होगी। आज के दिन आपके खर्चों में कुछ कटौती करनी पड़ सकती है। आपकी आय में इजाफा होगा‌। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। दिन शुभ और सफलता से भरा हुआ होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे नौकरी और व्यापार में सफलता प्राप्त के योग हैं। आज के दिन किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मेल-मुलाकात हो सकती है जो आपके बड़े काम का होगा। जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उनको आज के दिन किसी जगह से बुलावा आ सकता है। कहीं दूर की यात्रा का संयोग बन सकता है। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज बहुत ही धैर्य और संयम के साथ काम लेना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज के दिन कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का अवसर मिलेगा‌। अचानक लाभ के योग बनेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा‌। आपको सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। व्यापार में कोई नई डील हो सकती है लेकिन इसके बावजूद आपको संभलकर चलना होगा। आपको नए तरह के संपर्कों का लाभ मिलेगा और मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज का दिन आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी और नौकरी में उन्नति के योग बनेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में पिछले कई दिनों से है उनकी खोज पूरी हो सकती है। जिससे आपके आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। आय में इजाफा होने से भौतिक सुख-सुविधाओं में आपको लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

Exit mobile version