Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 18 फरवरी 2026 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। लाभ की अच्छी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके काम, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास की सराहना हर कोई करेगा। आपके अधूरे काम आज के दिन पूरे होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। निवेश के मामलों में आपको बहुत ही सोच-समझ करना होगा नहीं तो आपको इसका नुकसान हो सकता है। सेहत के प्रति आपको सावधानी बरतनी होगी। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आय में इजाफा होगा लेकिन आपके खर्चों में वृद्धि देखने के मिल सकती है। आपको किसी दूसरे की बातों में आने से बचना होगा‌। नौकरीपेशा लोगों को नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है जिससे उनका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में आज के दिन किसी तरह की गलत डील करने से आपको बचना होगा। पारिवारिक जीवन बहुत ही सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज अपने संपर्को का लाभ मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से जो काम पिछले कई दिनों से नहीं हो पा रहे थे, वह अब पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में आपको अचानक लाभ होगा। परिवार संग कहीं धूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं। जिससे परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। दिन में कुछ नया करने की कोशिश रहेगी जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी। घर-परिवार में सुख-शांति और स्थिरता बनी रहेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज अपनी सुख-सुविधा पर ज्यादा ध्यान देना होगा‌। आर्थिक स्थिति पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर रह सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और परिवर संग अच्छा समय व्यातीत करने में आपको कामयाबी मिलेगी‌। आपको अपनी सेहत का अच्छे ढ़ग से देखभाल करना होगा, नहीं तो कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है। मेल-जोल का सिलसिला कायम रहेगा। घर पर धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम कर सकते हैं।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा। नए कामों पर आपका फोकस ज्यादा रहेगा। जिससे आपका सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम अच्छा आ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत के प्रति आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी।‌ नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। कामकाज में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी, नहीं तो आपका कोई फायदा उठा सकता है। लेकिन कुछ कामों में आपके लिए दिन बढ़िया रहेगा। नए काम की शुरुआत अच्छी हो सकती है जिससे आपके रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। जो लोग राजनीति में हैं उनको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज के दिन आय में इजाफा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी और घूमने-फिरने के दौरान किसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं जहां पर आपको अच्छे वेतन और पद का ऑफर दिया जा सकता है। वहीं आपको आज के दिन आर्थिक संतुलन बनाकर चलना होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसमें से आप आसानी के साथ पार कर जाएंगे। परिवार में सहयोग बना रहेगा। दिन आपके लिए किसी तरह की प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा रहेगा। दिनभर आपका आत्मविश्वास ऊपर रहेगा। आज के दिन आपको वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। आज के दिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा‌। जो लोग अकेले हैं उनके लिए दिन सुखद और सकारात्मक रहेगा। आज के दिन आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे और निवेश के मामलों में आपको किसी अनुभवी लोगों से सलाह लेना बेहतर रहेगा। जो लोग किसी तरह के बिजनेस से संबंधित हैं उनको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा मुकाम हासिल हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। लेकिन आज के दिन आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना होगा। दिन शुभ और सफलता से भरा हुआ होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज के दिन मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। धन के लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ा सतर्कता बरतनी होगी। आज के दिन आपको अपने बड़े-बुजर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और तनाव से बच कर रहना होगा। जो लोग किसी तरह के काम-धंधे में है उनको नए प्रोजक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी होगी तभी अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी. बेफिजूल के खर्चों में इजाफा हो सकता है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से आपको बचना होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

Exit mobile version