आज 19 फरवरी 2026 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। लाभ की अच्छी संभावना है। आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। कार्यक्षेत्र पर आपके विचारों को महत्व मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें, सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। लव लाइफ में थोड़ी अनबन हो सकती है, बातचीत से सुलझाएं। मेडिकल के छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज अपने संपर्को का लाभ मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आज आप प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, धोखा मिल सकता है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। छात्र अपनी कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करें। आज तनाव कम लें, मानसिक शांति के लिए योग करें। घर पर धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम कर सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। आज आपकी किस्मत चमकेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। प्रेमी के साथ यादगार पल बिताएंगे। इंजीनियरिंग के छात्र आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सेहत उत्तम रहेगी, पुराना रोग खत्म होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों को यात्रा से लाभ होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। पढ़ाई में मन कम लगेगा, एकाग्रता बढ़ाएं। जो लोग राजनीति में हैं उनको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज खर्च बढ़ सकते हैं, बजट का ध्यान रखें। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन आप उसे समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा। टेक्निकल क्षेत्र के विद्यार्थियों को अच्छी इंटर्नशिप मिल सकती है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज अचानक धन लाभ होने के योग हैं। बिजनेस में कोई जोखिम लेने से बचें। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी महसूस हो सकती है। छात्र नई चीजें सीखने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। आज आपका कोई बड़ा प्रोजेक्ट सफल होगा। नौकरीपेशा लोगों को बॉस का सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। प्रतियोगी छात्र आज अपनी तैयारियों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, ऊर्जावान महसूस करेंगे। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। व्यापार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। लव लाइफ में नए साथी की तलाश पूरी हो सकती है। आईटी क्षेत्र के छात्रों को सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी होगी तभी अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। विद्यार्थी आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।